फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nude video made in front of husband

UP: पति के सामने पहले पत्नी की पिटाई, फिर निर्वस्त्र करके आरोपी बनाते रहे VIDEO, वो गिड़गिड़ाती रही....

Wed, 15 Feb 2023 02:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 15 Feb 2023 02:25 PM IST
सार

पीड़िता की न तो ग्राम प्रधान ने सुनवाई की और नाहीं पुलिस ने। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली।

विज्ञापन
Nude video made in front of husband
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में खेतों में पानी काटकर फसल नष्ट करने का विरोध करना एक दंपती को भारी पड़ गया। गांव के लोगों ने पहले पति को पीटा। चीख पुकार मचने पर पहुंची पत्नी को निर्वस्त्र कर पति के सामने ही वीडियो बना लिया। पीड़िता ने बताया कि वो गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ये है घटना 

महिला के पति का आरोप है कि 21 दिसंबर 2022 को गांव के जालिम सिंह, इसके भाई कैलाश और भल्लू ने खेत में पानी काट दिया था। इसकी वजह से गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी। पानी बंद करने के लिए कहा तो तीनों भाइयों ने लाठी-डंडों से हमला कर पिटाई की। आरोप है कि पत्नी के साथ छेड़छाड़ की गई और उसको निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया। धमकी दी कि वीडियो वायरल कर समाज में बेइइज्जत किया जाएगा।
विज्ञापन

ये  भी पढ़ें - सड़क पर थूकने की सजा: बाइक सवार युवकों को झेलनी पड़ी शर्मिंदगी, खुद ही हाथ से साफ करना पड़ा थूक
विज्ञापन
विज्ञापन


मारने के इरादे से चलाई गोली

यह भी आरोप है कि हत्या करने के इरादे से जालिम सिंह ने तमंचे से गोली चलाई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। रिपोर्ट लिखाने गए तो प्रधान ने गेट से धमका कर भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।

ये  भी पढ़ें - 

Agniveer Recruitment 2023: भारतीय सेना ने जारी की अग्निवीर भर्ती रैली की अधिसूचना, बदले नियम, ऐसे करें आवेदन

साइबर अपराध: मोबाइल पर एप कराया डाउनलोड, खाते से निकाली रकम और फिर पीड़ित के नाम पर ले लिया लोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed