फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NSUI workers arrested for attempting to burn Chief Minister effigy in Mathura

Mathura: एनएसयूआई ने किया अग्निपथ योजना का विरोध, मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के प्रयास पर 11 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
सार

मथुरा में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बेरोजगारी, महंगाई और अग्निपथ योजना के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
NSUI workers arrested for attempting to burn Chief Minister effigy in Mathura
कार्यकर्ताओं से पुतला छीनले पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में शनिवार को अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला फूंकने का प्रयास करते एनएसयूआई के 11 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ता विकास मार्केट में गांधी प्रतिमा के सामने धरना देने के बाद पुतला लेकर होलीगेट जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली पुलिस ने मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया। कार्यकर्ताओं को पकड़कर कोतवाली ले गए। बाद में सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


एनएसयूआई  के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश पचौरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे विकास मार्केट में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। उन्होंने अग्निपथ योजना सहित बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा। यहां से सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला लेकर होलीगेट को निकले। थोड़ी दूर निकलते ही शहर कोतवाली पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया। इसके बाद भी कार्यकर्ता होलीगेट तक नारेबाजी करते गए। होलीगेट से पुलिस कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले गई। 

विज्ञापन

'भाजपा सरकार में बढ़ी बेरोजगारी'

गांधी प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से निरंतर बेरोजगारी बढ़ रही है। बाकी का काम अग्निपथ योजना ने पूरा कर दिया। पिता नौकरी पर होगा और बेटा चार साल में रिटायर्ड हो जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश पचौरी ने बीजेपी सरकार से ‘अग्निपथ योजना’ को वापस करने की मांग की। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने सरकार को तानाशाह बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने अग्निपथ को देश के खिलाफ एक साजिश बताया। प्रदेश सचिव मुकेश धनगर ने बताया कि भाजपा देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। प्रदर्शन में प्रदीप सागर, बलराम ठाकुर, साजिद, आजाद मोहम्मद, सचिन मिश्रा, विष्णु शर्मा, विवेक अग्रवाल चिराग, अजय कुमार, बंटी, सुधांशु, कपिल, दुर्गेश, हरजीत, संतोष, विश्वेंद्र गुर्जर, गौरव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed