{"_id":"5ba9bf1b867a557ff0707509","slug":"nsui-burns-effigy-of-agra-university-vc-before-yogi-adityanath-visits","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के दौरे से पहले एनएसयूआई ने फूंका कुलपति का पुतला, वापस जाओ के लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले एनएसयूआई ने फूंका कुलपति का पुतला, वापस जाओ के लगाए नारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका कुलपति का पुतला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले एनएसयूआई ने सोमवार को एमजी रोड शहीद स्मारक के सामने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित का पुतला फूंका। कुलपति वापस जाओ के नारे लगाते हुए विश्वविद्यालय का भगवाकरण करने का आरोप लगाया।
एनएसयूआई ने कुलपति पर भगवाकरण का आरोप लगाते हुए स्पीड कलर लैब पर एकत्रित हुए। यहां से एमजी रोड पर आए और कुलपति के पुतले में आग लगा दी। कार्यकर्ताओं ने कुलपति एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमित सिंह ने कहा कि कुलपति ने बॉटनीकल गार्डन के स्थान पर गौशाला, मार्कशीट का रंग केसरिया कर दिया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि कुलपति भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर काम कर रहे हैं। एनएसयूआई के छात्रों के प्रवेश निरस्त कर दिए हैं। प्रदर्शन में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा, अंकुश गौतम, नेहा जैन, बिलाल अहमद, सतीश सिकरवार, ललित त्यागी, फैजल अहमद, अमन कुमार, अजय शर्मा रहे।

मुख्यमंत्री का विरोध करेगी सपा छात्र सभा
समाजवादी छात्र सभा ने मुख्यमंत्री का विरोध करने का एलान किया है। छात्र सभा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष निर्वेश शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में मार्कशीट-डिग्री के लिए छात्र भटक रहे हैं। भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन शासन मौन है। ऐसे में मुख्यमंत्री का विरोध किया जाएगा।
पोस्टर हटाने पर कर्मचारियों का हंगामा
विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर में कर्मचारियों भारतीय मजदूर संघ के बैनर को हटाने पर हंगामा किया। कुलपति के खिलाफ नारेबाजी कर कुलपति से शिकायत की। विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के बैनर पर भारत माता की तस्वीर भी लगी थी।
इस तस्वीर को फाड़कर फेंक दिया। कुलपति खंदारी परिसर में लगे पोस्टर और होर्डिंग हटवा नहीं पा रहे और मजदूर संघ का बैनर हटवा दिया। वहीं, कुलपति ने बैनर फिर से लगवाने का आश्वासन दिया है।