{"_id":"67f9eff6e2ccc02f8104d731","slug":"nri-bahu-did-not-bring-a-luxury-car-mother-in-law-and-father-in-law-was-not-allowed-to-enter-house-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एनआरआई बहू नहीं लाई लग्जरी कार, सास-ससुर ने किया ऐसा कारनामा...उड़े विवाहिता के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एनआरआई बहू नहीं लाई लग्जरी कार, सास-ससुर ने किया ऐसा कारनामा...उड़े विवाहिता के होश
Sat, 12 Apr 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:15 AM IST
सार
विदेश से पति ने एनआरआई पत्नी को व्यापार करने के लिए अपने माता-पिता के पास भेज दिया। लेकिन विवाहिता जब यहां पहुंची, तो सास-ससुर का रूप देख हैरान रह गई। लग्जरी कार न लाने पर सास-ससुर ने विवाहिता के लिए घर के दरवाजे बंद कर दिए।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
एनआरआई पति ने भारत में व्यापार करने के लिए पत्नी को दिल्ली भेजा। एयरपोर्ट पर ससुराल से कोई लेने नहीं पहुंचा तो विवाहिता ने अपने भाई को बुलाया। उसके साथ ससुराल पहुंची। वहां सास-ससुर ने बिना लग्जरी कार के घर में प्रवेश देने से मना कर दिया। पति भी विदेश से वापस नहीं आया। बहू ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पति जर्मनी में मल्टीनेशनल कंपनी में करता है नौकरी
बालाजीपुरम जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की शिवांगी ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी 2020 को उनकी शादी प्रतापनगर निवासी शशांक गोयल के साथ हुई थी। पति जर्मनी में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं। शादी के कुछ दिनों बाद विदेश चले गए। ससुराल में ससुर रवींद्र अग्रवाल, सास सुनीता अतिरिक्त दहेज में लग्जरी कार की मांग करने लगे। पिता ने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे।
ये भी पढ़ें - रक्त स्वाभिमान रैली: गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद...बुलडोजर जब्त, हर रास्ते पर लगे बैरियर; पुलिस अलर्ट

इसलिए आगरा होने के लिए हो गई थी तैयार
परेशान होकर पति से बुलाने की विनती की। उसके लिए भी उनके माता-पिता ने ही रुपये खर्च कर वीजा बनवाया। तब पति अपने साथ लेकर गया। जर्मनी पहुंचने के बाद पति सुबह जल्दी जागकर ऑफिस चला जाता। देर रात वापस आता। 24 नवंबर 2024 को पति ने भारत में रहकर व्यापार करने और नौकरी करने के लिए कहा था। इस पर वह तैयार हो गईं।
ये भी पढ़ें - Tahawwur Rana: मुंबई हमले से पहले आगरा में क्यों आया था तहव्वुर राणा? होटल में रुका...अब खुलेगा राज

एयरपोर्ट पर ससुर लेने नहीं पहुंचे
उन्हें अकेले जहाज में बैठाकर दिल्ली भेज दिया। एयरपोर्ट पर ससुराल से कोई लेने नहीं पहुंचा। भाई के साथ ससुराल पहुंची। सास-ससुर ने बिना लग्जरी कार के घर में प्रवेश नहीं दिया। विरोध पर गाली-गलौज कर भगा दिया। 1 अप्रैल 2025 को वह अपने परिजन के साथ मायके पहुंचीं। तब भी ससुर ने घर में नहीं घुसने दिया। पति को फोन किया तो उसने जर्मनी की नागरिकता लेकर वहीं रहने की बात कही। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।