फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   now time of action on theft of electricity in uttar pradesh

टाइम ओवर! यूपी में अब आई बिजली चोरों की शामत

Thu, 15 Jun 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 15 Jun 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
now time of action on theft of electricity in uttar pradesh
electricity theft
बिजली में बिजली के बकाया भुगतान का समय अब खत्म हो गया है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने पहले ही इस बात की चेतावनी दे दी थी कि 15 जून के बाद बिजली चोरी पर कोई जनसुनवाई नहीं होगी। ऐसे में अब बिजली चोरों की शामत आने वाली है। अब उन पर कार्रवाई का डंडा चलेगा। 
विज्ञापन


आगरा में इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की जा रही हैं। बिना बिल जमा किए या कटिया डालकर बिजली प्रयोग करने वाले निशाने पर रहेंगे। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 15 अप्रैल से 15 जून तक चले विशेष अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन नियमित कराने में रुचि नहीं दिखाई। यह अभियान गुरुवार को खत्म हो गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने आगरा जिले में डेढ़ लाख नए कनेक्शन दिए। मगर, यह अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं। 13 जून तक के आंकड़ों के अनुसार, बकाया बिल वसूली में आगरा मंडल सबसे अव्वल रहा। सबसे फिसड्डी बांदा मंडल रहा। इस दौरान बकाया बिल वसूली, कटिया कनेक्शन वालों को नियमित करने का अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश सरकार ने 24 घंटे जिला, 18 घंटे तहसील स्तर पर बिजली आपूर्ति का दावा किया है। इसके लिए बिजली विभाग बिजली चोरी रोकना चाहता है। इसके लिए 15 जून तक का समय दिया गया था। प्रदेश सरकार के निर्देश पर ही अब बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बिजली चोरी के मामलों को दर्ज कराने के लिए अलग से थाना बनाए जाने को लेकर भी कवायद चल रही है। 


डीवीवीएनएल प्रबंध निदेशक एसके वर्मा ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ वृहत स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। एफआईआर दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed