{"_id":"6650d5039d8b8f1f920a7bd1","slug":"now-there-will-be-1200-hours-of-teaching-work-in-secondary-schools-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-115627-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: माध्यमिक विद्यालयों में अब 1200 घंटे होगा शिक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: माध्यमिक विद्यालयों में अब 1200 घंटे होगा शिक्षण कार्य
Fri, 24 May 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक वर्ष में स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए 100 घंटे का समय बढ़ा दिया है। शैक्षिक सत्र में अब न्यूनतम 1200 घंटे शिक्षण कार्य होगा। विद्यालय कम से कम 220 दिन खुले रहेंगे। ग्रीष्म एवं शीत ऋतु के लिए स्कूलों के खुलने एवं बंद होने का समय भी निर्धारित किया गया है।
जिले में 269 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। अभी तक स्कूलों में शैक्षिक वर्ष में शिक्षण कार्य के लिए 1100 घंटे का समय निर्धारित था, लेकिन वर्तमान शिक्षा सत्र से शिक्षण कार्य की अवधि को बढ़ा दिया गया है। विद्यालय एक शैक्षिक वर्ष में कम से कम 220 कार्य दिवसों में खुला रहेगा। इसमें परीक्षाओं एवं कार्यकलाप के दिवस भी शामिल रहेंगे। अपरिहार्य कारणों से अगर विद्यालय बंद किए जाते हैं तो अवशेष घंटों की पूर्ति आगे विद्यालय खुलने की अवधि में घंटों की सीमा बढ़ाकर पूरी करनी होगी।