फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now the world will see the splendor of Bateshwar

अब दुनिया देखेगी बटेश्वर का वैभव

Wed, 12 Jan 2022 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Now the world will see the splendor of Bateshwar
अब दुनियां देखेगी शौरीपुर बटेश्वर का वैभव, पर्यटन के फलक पर चमकेगी ब्रज की काशी बटेश्वर, यूपी टूर? - फोटो : Agra Dehat
बाह। धर्म संस्कृति की नगरी एवं पौराणिक तीर्थ ब्रज की काशी बटेश्वर भी अब पर्यटन के फलक पर दिखेगी। यूपी टूरिज्म ने मंगलवार को बटेश्वर और शौरीपुर के मंदिर की डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कराई। इस दौरान 101 शिव मंदिर शृंखला के घाट और यमुना नदी में नाव से दृश्य फिल्माए गए।
विज्ञापन

धर्म आस्था और संस्कृति के महत्व को दर्शाने वाले दृश्यों के बाद यहां की लोक संस्कृति, परंपरा, रहन सहन, खानपान की भी शूटिंग की गई। इसके अलावा श्रीकृष्ण की नगरी शौरीपुर के पुरातन इतिहास की भी शूटिंग की गई।
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर डॉ. संजय सोलंकी ने बताया कि ब्रज की लोक परंपराओं और तीज त्योहारों के रंग भी डॉक्यूमेंट्री में देखने को मिलेंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंगलवार की शूटिंग में साक्षी निषाद, आयुष तिवारी, राजीव सोलंकी, सिद्धार्थ, सुशील आदि ने अभिनय किया। बटेश्वर घाट पर शूटिंग देखने के लिए भीड़ जुटी रही। टीम ने चंबल वाइल्ड लाइफ सफारी में भी शूटिंग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी टूरिज्म की डॉक्यूमेंट्री में ब्रज की सांस्कृतिक विरासत के बारे में दुनिया के लोग जानेंगे। इससे पर्यटकों का ठहराव बढे़गा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। - मुनेंद्र पाल सिंह, डायरेक्टर चंबल वाइल्ड लाइफ सफारी जरार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed