{"_id":"60d8bb718ebc3ebb491ff6bc","slug":"now-rajbaha-becomes-an-obstacle-in-the-way-of-ava-ganga-mainpuri-news-agr497571177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवा गंगा की राह में अब रजबहा बना रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवा गंगा की राह में अब रजबहा बना रोड़ा
विज्ञापन
मैनपुरी। अवा गंगा नदी की खोदाई में एक बार फिर रोड़ा अटक गया है। इस बार बरनाहल रजबहा में पानी आने के कारण नदी में तीन फीट तक जलभराव हो गया है। इसके चलते खोदाई का काम रुक गया है। खंड विकास अधिकारी बरनाहल ने मामले में सीडीओ को पत्र भेजकर अवगत कराया है।
मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया की पहल पर विलुप्त हो चुकी अवा गंगा नदी की खोदाई का कार्य चल रहा है। करहल और बरनाहल ब्लॉकों में ये कार्य चल रहा है। मनरेगा के तहत नदी की खोदाई की जा रही है। वर्तमान में खोदाई का काम जोरों पर है, लेकिन इसमेंसमस्या आ गया है। बरनाहल क्षेत्र के गांव हाजीपुर सेमरी और खेड़ा महान के बीच नदी को बरनाहल रजबहा क्रॉस कर रहा है। हाल ही में रजबहा में पानी आने से नदी में तीन फीट तक पानी भर गया है। इससे खोदाई का काम रुक गया है। इस समस्या से खंड विकास अधिकारी बरनाहल प्रहलाद सिंह ने सीडीओ को पत्र भेजकर अवगत कराया है। समाधान निकलने तक खोदाई का कार्य रुका रहेगा।
----
नहर विभाग निकालेगा समाधान
अवा गंगा की नदी की खोदाई के काम में रजबहा रोड़ा बन रहा है। इसके निस्तारण के लिए नहर विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नहर विभाग के अधिशासी अभियंता गोपाल ने बताया कि जल्द ही एक्वा डक्ट या फिर साइफन का निर्माण कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
----
खंड विकास अधिकारी की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। समस्या के समधान के लिए नहर विभाग को पत्र भेजा गया है। जल्द ही कोई न कोई समाधान निकाल लिया जाएगा।
-ईशा प्रिया, सीडीओ।