{"_id":"654d22ec299ee138d503baad","slug":"now-every-house-will-have-toilet-survey-started-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-7161-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अब हर घर में होगा शौचालय, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अब हर घर में होगा शौचालय, सर्वे शुरू
Thu, 09 Nov 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अब हर घर में शौचालय का निर्माण किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर शौचालय से वंचित परिवारों के आवेदन लिए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य है स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य पूरा हो सके। पंचायतीराज विभाग ने इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है।केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। इस मिशन के तहत जिले में दो लाख परिवारों के शौचालय भी बनवाए जा चुके हैं। इसके बाद भी तमाम ऐसे परिवार हैं, जिनके घरों में शौचालय नहीं है। ऐसे में यहां रहने वाले लोग अब भी खुले में शौच के लिए जाने के लिए मजबूर हैं। शासन स्तर से मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पात्रों को शौचालय उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 19 नवंबर को शौचालय दिवस तक सभी पात्रों के खाते में धन भेजे जाने की योजना है। इसका कार्य तेजी से किया जा रहा है। लाभार्थी के खाते में 12 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। दो अक्तूबर 2019 से अब तक जिले में लगभग दो लाख परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों का वातावरण पूरी तरह से साफ-सुथरा रहे इसके लिए शासन का पूरा ध्यान है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालय भी बनाए गए हैं।
इस तरह से होगा कार्य
10 से 13 नवंबर तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन
14 से 17 नवंबर तक प्रोत्साहन धनराशि की स्वीकृति
19 नवंबर शौचालय दिवस पर निर्माण आदेश का वितरण
19 नवंबर लाभार्थी को डीबीटी के माध्यम से धनराशि का हस्तांतरण
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो लोग अब तक शौचालय की सुविधा से वंचित हैं, उनका सर्वे कराया जा रहा है। जिन लोगों के आवेदन आएंगे उनका सत्यापन कराया जाएगा। पात्रों को शौचालय दिवस तक योजना का लाभ दे दिया जाएगा। - देवेंद्र सिंह,
जिला पंचायत राज अधिकारी