{"_id":"6a61815fd575fe978802bed5","slug":"notorious-criminal-injured-in-police-encounter-arrested-with-stolen-bike-and-looted-mobiles-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एटा पुलिस की आधी रात को बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; चोरी की बाइक और लूट का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटा पुलिस की आधी रात को बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; चोरी की बाइक और लूट का सामान बरामद
Thu, 23 Jul 2026 08:20 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:20 AM IST
सार
एटा में शिकोहाबाद रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में सौरभ उर्फ छोटू पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक, दो लूटे गए मोबाइल, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में गुरुवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार कांबिंग कर रही है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, लूटे गए दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रात करीब एक बजे कोतवाली नगर पुलिस शिकोहाबाद रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो अपराधी एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल से क्षेत्र में घूम रहे हैं। गंगनपुर के पास पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसकी बाइक गिर गई। दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम सौरभ उर्फ छोटू निवासी काशीराम कॉलोनी, कोतवाली नगर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल, लूटे गए दो मोबाइल फोन तथा 4,500 रुपये बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी राहुल के साथ मिलकर 18 जुलाई की रात हाथी गेट के पास दो मोबाइल फोन और नकदी छीनी थी। इस मामले में कोतवाली नगर में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। घायल आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
315 बोर का एक अवैध तमंचा
एक जिंदा व दो खोखा कारतूस
बिना नंबर की चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल
लूटे गए दो मोबाइल फोन (सैमसंग व वीवो)
4,500 रुपये नकद
315 बोर का एक अवैध तमंचा
एक जिंदा व दो खोखा कारतूस
बिना नंबर की चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल
लूटे गए दो मोबाइल फोन (सैमसंग व वीवो)
4,500 रुपये नकद
क्राइम हिस्ट्री
वर्ष 2017 में लूट व चोरी का मुकदमा (कोतवाली नगर)
वर्ष 2018 में दो मुकदमे, जिनमें लूट, चोरी और बरामदगी शामिल
वर्ष 2020 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
वर्ष 2022 में कोतवाली देहात में लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में तीन मुकदमे
वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज
आरोपी के खिलाफ कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वर्ष 2017 में लूट व चोरी का मुकदमा (कोतवाली नगर)
वर्ष 2018 में दो मुकदमे, जिनमें लूट, चोरी और बरामदगी शामिल
वर्ष 2020 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
वर्ष 2022 में कोतवाली देहात में लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में तीन मुकदमे
वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज
आरोपी के खिलाफ कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन