फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notification issued, no nominations on first day

Agra News: अधिसूचना जारी, पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

Sat, 13 Apr 2024 03:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Notification issued, no nominations on first day
कासगंज। तीसरे चरण में एटा लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा ने निर्वाचन की अधिसूचना जारी की है। निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी गई। नामांकन प्रक्रिया में एसडीएम संजीव कुमार सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में कार्य करेंगे। नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। शुक्रवार को भाजपा के प्रत्याशी राजवीर सिंह, बसपा के प्रत्याशी अधिवक्ता इमरान एवं स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में अशोक कुमार के द्वारा नामांकन पत्र के प्रारूप को जिला निर्वाचन अधिकारी के नामांकन कक्ष से प्राप्त किया। नामांकन की प्रक्रिया का 19 अप्रैल को आखिरी दिन होगा। 19 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed