फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notices Issued to Shut Down 1385 Medical Facilities in Residential Areas

UP: आवासीय कॉलोनियों में चल रहे अस्पतालों पर संकट, 1385 क्लीनिक-लैब बंद करने के लिए नोटिस; डॉक्टरों में आक्रोश

Thu, 07 May 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 07 May 2026 10:41 AM IST
सार

आवास विकास परिषद ने आवासीय इलाकों में संचालित अस्पतालों, लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों को बंद करने के नोटिस जारी किए हैं। इस कार्रवाई से 1385 चिकित्सा संस्थानों पर संकट गहरा गया है, जबकि आईएमए ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा खतरा बताया है।

विज्ञापन
Notices Issued to Shut Down 1385 Medical Facilities in Residential Areas
अस्पताल सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

आवास विकास परिषद आवासीय क्षेत्रों में संचालित चिकित्सकीय संस्थानों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इस आदेश से 1385 चिकित्सकीय संस्थानों के संचालन पर संकट खड़ा हो गया है। आईएमए ने इसका विरोध करते हुुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य विभाग में आवास विकास परिषद की विकसित कॉलोनियों में 1385 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत हैं। आवास विकास परिषद की ओर से कमला नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी में संचालित चिकित्सकीय संस्थान को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसमें आवासीय क्षेत्रों में संचालित अस्पताल, पैथोलॉजी लैब, रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर समेत अन्य चिकित्सकीय संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नोटिस से डॉक्टरों में आक्रोश है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि आवास विकास परिषद ने नोटिस देकर चिकित्सकीय संस्थानों को बंद करने को कहा है। ऐसा होने से चिकित्सकीय सेवाएं हो जाएंगी। यह कार्रवाई स्वास्थ्य के अधिकार के खिलाफ है। ऐसे में इन नोटिस को तत्काल रद्द किया जाए। जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर समस्या बताई है। मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन

नई अस्पतालों के लाइसेंस पर भी संकट
 स्वास्थ्य विभाग में नए अस्पताल लैब के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसमें अभी तक लाइसेंस नवीनीकरण और नए लाइसेंस के 198 के आवेदन आए हैं। 7 मई आवेदन की अंतिम तिथि है। ये भी आवासीय संस्थानों में संचालित हो रहे हैं। ऐसे में इनके लाइसेंस पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नए हॉस्पिटल-लैब के लाइसेंस के संबंध में आवास विकास परिषद की ओर से अभी तक कोई गाइडलाइन नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed