{"_id":"6a21d8e59867f81800006fb5","slug":"notices-issued-to-150-colleges-for-not-submitting-internal-exam-scores-marks-must-be-submitted-online-to-the-university-the-organization-has-demanded-no-fines-agra-news-c-25-1-agr1036-1076508-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आंतरिक परीक्षा के अंक नहीं भेजने पर 150 कॉलेजों को नोटिस, विश्वविद्यालय को ऑनलाइन भेजने हैं अंक, संगठन ने जुर्माना न लगाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आंतरिक परीक्षा के अंक नहीं भेजने पर 150 कॉलेजों को नोटिस, विश्वविद्यालय को ऑनलाइन भेजने हैं अंक, संगठन ने जुर्माना न लगाने की मांग की
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 150 कॉलेजों को नोटिस जारी किए हैं। इन कॉलेजों ने आंतरिक परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय को नहीं भेेजे हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से हो रहा है। करीब 150 कॉलेजों ने आंतरिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन नहीं भेजे हैं। अंक नहीं भेजने पर इन कॉलेजों के परिणाम रोक दिए जाएंगे। उन्हें जुर्माना भी देना होगा।
डॉ. भीमराव आंबेडकर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य और महामंत्री राजीव सिंह का कहना है कि सभी कॉलेज संचालकों को आंतरिक परीक्षा के अंक जल्द विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भेजने के लिए कहा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन से इन कॉलेजों को जुर्माने से छूट देने की मांग की गई है।