{"_id":"5fecc6648ebc3e3eb42f34b2","slug":"notice-mainpuri-news-agr474271971","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिना किसी सूचना और सक्षम अधिकारी की अनुमति के अर्थ एवं संख्याधिकारी दो दिन कार्यालय से गायब रहे। इस दौरान उनसे संपर्क भी नहीं किया जा सका। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सीडीओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साक्ष्य सहित उचित जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रशांत कुमार 27 और 28 दिसंबर को कार्यालय से अनुपस्थित रहे। उनसे संपर्क करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन न तो उनका फोन उठा और न ही उन्होंने किसी प्रकार की कोई सूचना दी। इस दौरान उच्चाधिकारियों ने जब जानकारी की तो पता चला कि उन्होंने न तो अवकाश पर रहने के संबंध में पूर्व से कोई जानकारी दी थी और न ही उन्होंने किसी सक्षम अधिकारी से अवकाश के लिए स्वीकृति ली थी।
इसके अलावा वे दो दिन के लिए तब अनुपस्थित रहे जब मंडलायुक्त आगरा मंडल अनिल कुमार जिले में दो दिवसीय दौरे पर थे। ऐसे में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी की अनुपस्थित के लिए कई कार्यों में समस्या आई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दो दिन तक अनुपस्थिति के संबंध में उन्हें साक्ष्य सहित जवाब उपलब्ध कराना होगा। जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने के कारण कार्यालय छोड़ा
पूरे मामले के बारे में जब जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रशांत कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने पर वे चले गए थे। उनकी आंख की नस में खून आने पर अचानक उन्हें जाना पड़ा। इस कारण किसी से अनुमति नहीं ले सके। साक्ष्य सहित जवाब प्रेषित कर दिया जाएगा।