फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice issued to 6 medical superintendents on poor situation in vaccination

Agra News: टीकाकरण में खराब स्थिति पर 6 चिकित्सा अधीक्षकों को नोटिस जारी

Wed, 05 Feb 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 6 medical superintendents on poor situation in vaccination
अपने कार्यालय पर समीक्षा बैठक में भाग लेते सीएमओ।
मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम नियमित टीकाकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सीएमओ कार्यालय पर आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में बरनाहल, किशनी, जागीर, करहल, कुचेला और घिरोर विकास खंड की स्थिति खराब पाई गई। यहां कई सत्रों पर टीकाकरण की स्थिति शून्य रही तो कई जगह टीकाकरण सत्र ही आयोजित नहीं हुए।
विज्ञापन

सीएमओ ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। चेतावनी दी गई कि जल्द स्थिति में सुधार नहीं होता है तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने विभागीय अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत फीडबैक में पाया कि पिछले सप्ताह बरनाहल के 4, किशनी के 4, जागीर के 4 और घिरोर के 2 सत्रों पर शून्य टीकाकरण प्रगति रही। सीएमओ ने बरनाहल, किशनी, जागीर और घिरोर के चिकित्सा अधीक्षकों से स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्लूएचओ द्वारा प्रस्तुत फीडबैक में कुरावली के गांव नगला देसी में नीतू वर्मा एएनएम द्वारा सप्ताह में 29 जनवरी 2025 को सत्र देरी से आरंभ किया गया। सुल्तानगंज के गांव आलीपुर खेडा में प्रमिला एएनएम के अनुपस्थित पाये जाने से उक्त दोनों सत्रों पर टीकाकरण नहीं हो सका।
सीएमओ ने दोनों सत्रों की एएनएम का वेतन स्थगन करते हुए भविष्य में कार्य सुधार के निर्देश दिए। कुरावली में 8, घिरोर में 5, जागीर, करहल, किशनी और कुचेला में 4-4 सत्र सुचारू नहीं हो सके। इस संबंध में संबंधित प्रभारी अधिकारियों से स्पष्टीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक में डॉ. सुरेन्द्र सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. वीपी सिंह एसएमओ डब्ल्यूएचओ, संजीव वर्मा डीपीएम व राजीव कुमार डीपीपी-एमएनएचएम, संजीव पांडेय डी एम सी यूनीसेफ, रवीन्द्र सिंह गौर उप डीएचईआईओ, डॉ. अनिल यादव एपीडेमियोलाॅजिस्ट, सचिन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार यूएचसी, सुधीर कुमार टीएसयू, हरिभान सिंह एचएस, आमिर अली यूएनडीपी उपस्थित रहे।


चिकित्सा अधीक्षक करहल को कारण बताओ नोटिस जारी
जनपद में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की न्यूनतम प्रगति करहल में रही है। इसके संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा करहल के चिकित्सा अधीक्षक को न्यूनतम प्रगति का कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed