फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice given to four animal keepers for spreading filth

Agra News: गंदगी फैलाने पर चार पशु पालकों को दिया नोटिस

Sun, 20 Jul 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Notice given to four animal keepers for spreading filth
कासगंज। शहर में सड़क पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर पालिका कार्रवाई कर रही है। शनिवार को मुख्य सफाई निरीक्षक ने बिलराम गेट क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान चार पशुपालकों पर सड़क पर गंदगी फैलाने पर उन्हें नोटिस दिया। वहीं कूड़ा उठने व सफाई होने के बाद दुकानदारों द्वारा मार्ग पर कूड़ा डालने पर उन्हें चेतावनी दी। कार्य में लापरवाही बरतने पर सफाई नायक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक ने शनिवार को सुबह के समय करीब 11 बजे बिलराम गेट क्षेत्र में सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान चामुंडा मंदिर के समीप सड़क पर मवेशी बांध गंदगी लोग गदंगी फैला रहे थे। उन्होंने पशुपालक मुशीर अहमद, जावेद, इकराम, जीशान को नोटिस दिया। उन्होंने लोगों को बताया कि सड़क पर पशु बांधने से गंदगी फैल रही है। मवेशियों को सड़क पर न बांधने के निर्देश दिए । दोबारा से मवेशी बंधे पाए जाने पर चालान काटकर जुर्माने वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। सफाई होने के बाद कुछ दुकानदारों ने मार्ग पर कूड़ा डाल दिया। उन्होंने दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। कार्य में लापरवाही बरतने पर सफाई नायक आकाश के कारण बताओ नोटिस दिया। मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर पालिका ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गंदगी न फैलाएं। कूड़ा उठने के बाद मार्ग पर कूड़ा न डालें। गंदगी फैलाने पर जुर्माने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed