फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice for 66 schools iu mainpuri

बिना मान्यता के संचालित 66 स्कूलों को नोटिस

Sat, 03 Aug 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Notice for 66 schools iu mainpuri
मैनपुरी। निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद बीएसए ने जिले में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में जागीर, किशनी, सुल्तानगंज, करहल और बरनाहल विकास खंड के 66 स्कूलों को नोटिस जारी कर विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए हैं। निदेशक ने नोटिस के बाद भी विद्यालयों का संचालन पाए जाने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से जिले में बड़ी संख्या में बिना मान्यता के विद्यालय संचालित हो रहे हैं। अमर उजाला ने नए शिक्षासत्र में प्रमुखता के साथ इस संबंध में खबरों को प्रकाशित किया। समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों का आला अफसरों ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद ने 10 जुलाई को बीएसए को पत्र जारी कर अवैध स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों की मदद से जांच कराई तो पांच विकास खंडों में 66 स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते मिले। बीएसए ने इन स्कूलों के संचालकों को नोटिस जारी करते हुए तत्काल विद्यालय बंद किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खंड शिक्षाधिकारियों को बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि हर हाल में इन स्कूलों को बंद कराया जाए। बीएसए ने नोटिस में स्पष्ट कहा है कि यदि जिले में कहीं अवैध विद्यालय संचालित होते मिलता है तो संबंधित से एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

किसी भी कीमत पर अवैध स्कूल संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अवैध स्कूल बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभी पांच विकास खंड में कार्रवाई हो रही है। शीघ्र ही अन्य पांच विकास खंड में कार्रवाई होगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
इन विद्यालयों को भेजे गए नोटिस
विकास खंड-जागीर
मोहनलाल उ.मा. विद्यालय कुबेरपुर
लाडो देवी इंटर कॉलेज ब्योंती कटरा
किसान कोचिंग सेंटर नगला भूपी एबिलिटी एजूकेशन एकेडमी मकरंदपुर
एबिलिटी एजूकेशन एकेडमी मकरंदपुर
एनएसएस पब्लिक स्कूल अजीतगंज
ओम ग्लोबल पब्लिक स्कूल अजीतगंज
एसएन एजूकेशन एकेडमी सुमेरपुर
पंचशील पब्लिक स्कूल अजीतगंज
अर्जुन सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल बीरपुर कला
स्वर्गीय कामता प्रसाद आदर्श विद्यालय रामनगर रामपीछा
आरडी शिक्षा निकेतन रानीपुर
राधा कृष्ण प्रा.वि. माझगांव अघार
बीएल स्मारक विद्यालय तारापुर
जनता जूनियर हाईस्कूल हुसैनपुर
मोती प्रतिभा जूनियर हाईस्कूल अजीतगंज
केसीडी मेमोरियल स्कूल भांवत
विकास खंड- किशनी
गौतमबुद्ध पब्लिक स्कूल हिरौली
आदर्श जनता शिक्षा सदन हिरौली
जय गुरुदेव पब्लिक स्कूल दाऊदपुर रोड कुसमरा
सतीराम सार्वजनिक विद्यालय गनेशपुर
आशा इंडियन पब्लिक एकेडमी भदेही
विकास खंड- बेवर
पंचशील कोचिंग सेंटर परतापुर
वीरांगना अबंतीबाई पब्लिक स्कूल टिकुरी
महामाया पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर
बीडीएस बाल विद्या मंदिर जोत
हरिवीर सिंह मेमोरियल विद्यालय मटेना जासमई
विकास खंड- सुल्तानगंज
लॉर्ड बुद्ध पब्लिक स्कूल नगला बरी
शहीद सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल नगला पृथ्वी
पुत्तूलाल विष्णुधाम पब्लिक स्कूल धनमऊ
विकास खंड- करहल
पू.मा. विद्यालय समुसदीन हरेर
आदर्श जूनियर हाईस्कूल नगला मुकुंद
सुगर सिंह प्राथमिक विद्यालय कुर्रा
आदर्श कृष्णा प्राथमिक विद्यालय कुर्रा
श्री मंदिर स्कूल रंपुरा
अनाम विद्यालय रंपुरा
गंगादास विद्या मंदिर जरिया नीमखेडा
संत सांई पब्लिक स्कूल रावरी
प्रकाश शिक्षा निकेतन किरथुआ
सरस्वती शिशु मंदिर विनायकपुर
ज्ञान प्रकाश शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल असरोही
चौधरी अभय सिंह मनौना
आरडीबीएस पब्लिक स्कूल तोरिका
जीएसएनएस इंटर कॉलेज गढिय़ा
सियाराम पब्लिक स्कूल मानिकपुर
आरकेपी पब्लिक स्कूल एमनपुर
सरस्वती ज्ञान मंदिर थाना रोड करहल
मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल करहल
दीक्षा पब्लिक स्कूल मैनपुरी रोड करहल
आरएस पब्लिक स्कूल सदर बाजार करहल
हरलाल शिक्षा निकेतन इटावा रोड करहल
जेके ग्लोबल पतारा
एसडीएस पब्लिक स्कूल मकियानी
स्वामी परमानंद जूनियर हाईस्कूल नगला आढ़
राज भारती शिक्षा निकेतन कुर्रा
आदर्श यादव जू.हा. स्कूल अहलादपुर
विकास खंड- बरनाहल
लॉर्ड बालाजी ग्लोबल एकेडमी बरनाहल
तथागत एजूकेशनल एकेडमी बरनाहल
राजेंद्र सिंह बाल शिक्षा निकेतन बरनाहल
सेंट एमडी पब्लिक स्कूल नगला जोरे
महारानी अहिल्याबाई इंटर कॉलेज रेढ़ापुर
पीएस इंटर कॉलेज घिरोर रोड नवाटेढ़ा
आदर्श प्राथमिक विद्यालय पैरारशाहपुर
आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैरारशाहपुर
संघमित्रा एकेडमी मढ़ामई
स्वामी रामानंदन पब्लिक स्कूल अब्द.ुल नवीपुर
रैपिड ग्लोबल एकेडमी सजावारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed