फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   note exchange of 2000 rupee given 1900 rupees commission game started in markets

2000 के नोट के बदले 1900 रुपये: बजारों में शुरू हुआ कमीशन का खेल, सक्रिय हुआ ये गैंग

Sat, 27 May 2023 10:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 May 2023 10:47 AM IST
सार

आरबीआई की 2000 के नोट को लेकर आई अधिसूचना के बाद बाजार में कुछ व्यापारी सक्रिय हो गए हैं, जो कमीशन पर यह काम कर रहे हैं। 1900 रुपये देकर 2000 का नोट ले रहे हैं।
 

विज्ञापन
note exchange of 2000 rupee given 1900 rupees commission game started in markets
दो हजार रुपये का नोट - फोटो : social media

विस्तार

आरबीआई की अधिसूचना के बाद 23 मई से 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो हजार के नोट बैंकों में बदले जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले बाजरों में एक नया खेल शुरू हो गया है, जिसमें 2000 के नोट के बदले 1900 रुपये दिए जा रहे हैं। हालांकि दो हजार के नोट बदलने और जमा करने के लिए चार माह का समय दिया गया है। 30 सितंबर तक कोई भी व्यक्ति दो हजार के नोट अपने खाते में जमा कर सकता है, या बदल सकता है। 

विज्ञापन

दो हजार रुपये के नोट को लेकर सरकार ने सर्कुलर जारी किया है। कहा है कि 30 सितंबर तक ये नोट चलन में रहेंगे। साथ ही इन नोट को बैकों में बदला जाएगा। जहां एक व्यक्ति एक बार में दस नोट बदल सकता है। कारोबारी सहित कोई भी व्यक्ति दो हजार का नोट लेने के लिए इनकार नहीं कर सकता है। इसके बावजूद शहर में दुकानदार गुलाबी नोट लेने में आनाकानी करने लगे हैं। कुछ दुकानदार तो दो हजार का नोट 1900 रुपये में लेने की बात कहते हैं। 1900 रुपये का नाम सुनते ही ग्राहक का माथा ठनक जाता है, जबकि कुछ जरूरतमंद लोग नोट बदलवाने के लिए बैंक के बजाए इनके पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी कर सकते हैं 

एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि 2000 के नोट से बाजार में केवल खरीदारी की जा सकती है। बदला बैंकों में ही जा सकता है। कोई ऐसा कर रहा है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

2000 के नोट पर बैंकों के निर्देश

- 30 सितंबर तक नोट वैध मुद्रा।
- बैंक खाते में इस तरह के नोट जमा किए या बदले जा सकते हैं।
- बैंक खाता न होने पर भी एक बार में 10 नोट बदलवाए जा सकते हैं।
- तीसरे व्यक्ति के जरिए खाताधारक दो ही नोट बदल सकता है।
- निर्धारित संख्या में नोट बदलने या जमा करने पर बैंक कोई पूछताछ नहीं करेगा।
 

ग्राहकों ने बताया कैसे चल रहा ये खेल 

शिवसिंहपुर तिराहा निवासी रिषभ कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर कूलर लेने गया था। दो-दो हजार के दो नोट दिए, दुकानदार ने 3800 रुपये में लेने की बात कही। जब उससे कहा तो बोला नोट बदलकर ले आओ। पीपल अड्डा निवासी शिवम शाक्य ने बताया कि घंटाघर स्थित एक किराने की दुकान पर 2000 का नोट 1900 रुपये में लेने की बात कही गई। लेकिन बैंक में आसानी से पूरी कीमत में रुपये बदले जा रहे हैं, तो हम वहां क्यों जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed