फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Not a single pillar could be built at Bachrudev Temple.

Agra News: बाछरुदेव मंदिर पर नहीं बन सका एक भी पिलर

Sun, 05 Oct 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Not a single pillar could be built at Bachrudev Temple.
कासगंज। तीर्थनगरी में पर्यटन विभाग पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्राचीन देव स्थलों पर निर्माण कार्य करा रहा है। यह कार्य कछुआ गति से चल रहा है। इस कारण निर्माण कार्य मोक्षदा एकादशी पर लगने वाली महा पंचकोसी परिक्रमा से पहले पूरा होना मुश्किल लग रहा है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित बाछरुदेव मंदिर पर बीते डेढ़ माह से बहुउद्देशीय हाॅल निर्माण के लिए पिलर बनाने का काम चल रहा है, लेकिन अब तक पिलर बनकर तैयार नहीं हुए हैं। इस कार्य को करने में सिर्फ चार श्रमिक लगे हैं। प्रसाधन गृह, स्नान घर, यात्री शेड, इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट्स लगाने आदि का कार्य भी होना है। सीता रसोई पर शुरू हुआ कार्य फिलहाल भूमि विवाद के कारण पर्यटन विभाग ने रोक दिया है। लहरा रोड स्थित सिद्ध पीठ बटुकनाथ मंदिर व गांव श्यामसर स्थित श्याम देवता मंदिर पर भी बहुउद्देशीय हाल, यात्री शेड, इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट्स आदि के कार्य भी होने है। पर्यटन विभाग को यह कार्य कराने के लिए शासन से 3 करोड़ रुपये की राशि मिली है। लहरा रोड स्थित सीताराम जी मंदिर पर भी सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए पर्यटन विभाग ने मार्च 26 तक का समय निर्धारित किया है। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि त्रिगुणायत, सेवायत वराह मंदिर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। निर्माण में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा। अन्य स्थानों बटुकनाथ सिद्ध पीठ व श्यामदेवता पर भी शीघ्र कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed