फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   non bailable arrest warrant issued for 12 people including Mulayam Singh Yadav relative Ram Prakash Yadav in Firozabad

फिरोजाबाद: मुलायम सिंह यादव के समधी रामप्रकाश यादव समेत 12 लोगों की गिरफ्तारी के वारंट जारी

Wed, 20 Apr 2022 12:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 12:25 PM IST
सार

शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू भाजपा नेता हरिओम यादव के भाई हैं। नेहरू समेत 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन
non bailable arrest warrant issued for 12 people including Mulayam Singh Yadav relative Ram Prakash Yadav in Firozabad
जिला एवं सत्र न्यायालय फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। न्यायालय ने आरोपियों को 25 अप्रैल तक गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन


मामला थाना लाइनपार क्षेत्र का है। सितंबर 2018 में नगला विष्णु निवासी वीरेंद्र पुत्र किशन स्वरूप ने शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू सहित 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें तीन लोगों के नाम हटा दिए गए थे। 

विज्ञापन

आरोपियों ने हाईकोर्ट से ले लिया था स्टे

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। इस मामले में पूर्व चेयरमैन सहित अन्य लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। न्यायालय के नए नियम के तहत स्टे अवधि छह माह तक मान्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्टे अवधि समाप्त होने के साथ ही सीजेएम न्यायालय ने आरोपियों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं आने के कारण न्यायालय ने पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू, बनवारी लाल, जलदेवी, राजबहादुर, बेबी, सरोज देवी, ओंकार सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed