फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nomination for sugarcane committee elections today

Agra News: गन्ना समिति के चुनाव के लिए नामांकन आज

Fri, 27 Sep 2024 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Nomination for sugarcane committee elections today
कासगंज। त्रिस्तरीय गन्ना समितियों के चुनाव का बिगुल बज गया है। नौ साल के अंतराल के बाद चुनाव होंगे। चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। चुनाव संबंधी तैयारी पूरी कर ली गई है।किसान राजनीति की धुरी माने जाने वाली गन्ना विकास समितियों के चुनाव वर्ष 2015 में हुए थे। इसके बाद से चुनाव नहीं हुए है। वर्ष 2023 में चुनाव के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया। चुनाव की प्रक्रिया 20 जून 2023 से शुरू होनी थी। बाद में इस बढ़ाकर 14 जुलाई से कर दिया गया, लेकिन इस तिथि को भी टाल दिया, लेकिन इस बार घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण में डेलीगेट्स के लिए चुनाव होगा। जिले में 342 क्षेत्र में 432 डेलीगेट्स चुने जाएंगे। जिले में 18979 गन्ना किसान सदस्य है। इन किसानों की सूची को तैयार करके पत्ति प्राप्त कर अंतिम प्रकाशन किया गया। प्रतिनिधियों (डेलीगेट) के चुनाव के लिए 27 सितंबर को नामांकन दाखिल होंगे। 30 सितंबर को जांच की प्रक्रिया होगी। एक अक्टूबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतदान चार अक्टूबर को होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद प्रबंध समिति के संचालक (डायरेक्टर ) पद के लिए सात अक्टूबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, नौ अक्टूबर को अनंतिम सूची का प्रकाशन होगा। संचालक पद के लिए 10 अक्टूबर को आपत्तियों को प्राप्त कर अंतिम सूची जारी होगी। 11 अक्टूबर को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। को जांच, 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 15 अक्टूबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। होगी। संचालक पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना कराकर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सभापति पद के लिए 18 अक्टूबर को चुनाव संबंधी सभी प्रक्रिया पूरी करके मतदान एवं मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन

गन्ना समिति के चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। आज डेलीगेट्स के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे- अशोक कुमार, सचिव, गन्ना समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed