फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Noise of religious conversion in Awas Vikas Colony in Agra

Agra News: आवास विकास काॅलोनी में धर्म परिवर्तन का शोर, माैके पर पहुंची पुलिस; जांच पड़ताल में जुटी

Sun, 23 Nov 2025 12:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:07 PM IST
सार

आगरा के आवास विकास कॉलोनी के एक घर में धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

 

विज्ञापन
Noise of religious conversion in Awas Vikas Colony in Agra
माैके पर जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा की आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-सात में रविवार सुबह 11 बजे एक मकान में धर्मांतरण की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जानकारी पर थाने की फोर्स पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए विवश किया जा रहा है। पुलिस ने दंपती सहित आठ लोगों को पकड़ लिया और सभी को थाने ले गई। घर से धार्मिक पुस्तकें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में धर्म परिवर्तन कराने की पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बजरंग दल पदाधिकारी सुनील पाराशर, करन गर्ग, दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि एक महिला ने जानकारी दी थी कि सेक्टर-4 पुलिस चाैकी के पास विश्वनाथ सिंह चाैहान की कोठी में कुछ लोग धर्म परिवर्तन कराते हैं। प्रत्येक रविवार को धर्म सभा का आयोजन किया जाता है। इसमें आने वाले लोगों को लालच दिया जाता है। कहा जाता है कि बच्चों को मिशनरी स्कूल में प्रवेश दिला देंगे। नाैकरी मिल जाएगी और हर महीने आर्थिक मदद भी की जाएगी। इस पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर में पहुंच गए।
विज्ञापन


घर की पहली मंजिल पर धार्मिक किताबें रखी हुई थीं। लोगों से प्रार्थना करवाई जा रही थी। इस पर हंगामा होने लगा। सूचना पर थाना जगदीशपुरा की फोर्स के साथ एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह पहुंच गए। उन्होंने घर में जांच की। घर में एक ईसाई दंपती रह रहे थे। उनके पास लोग आया करते थे। पुलिस ने दंपती के साथ चार अन्य लोग और दंपती के दो रिश्तेदारों को थाने ले जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल के पदाधिकारी करन गर्ग ने बताया कि काफी समय से क्षेत्र में कुछ लोग घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। लोगों को धर्म सभा में आने के लिए कहा जा रहा है। एक बार कोई आ जाता है तो उसे प्रलोभन दिया जाता है। उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए बोला जाता है। अगर कोई व्यक्ति तैयार नहीं होता है तो उस पर तरह-तरह से दबाव बनाया जाता है।


दो साल से किराये के मकान में रह रहे दंपती
एसीपी गाैरव सिंह ने बताया कि घर में ईसाई धर्म सभा चल रही थी। धर्मांतरण का आरोप लगाया गया मगर प्राथमिक जांच में फिलहाल ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। दंपती ने बताया कि वह ईसाई हैं। उनके पास धर्म के लोग मिलने के लिए आते हैं। वहीं चार लोग आवास विकास के ही थे। इनमें दो लोग हिंदू थे। दो दंपती के भाई और बहन थे। उनसे पूछताछ की गई। वह कुछ नहीं बता सके। दंपती दो साल से विश्वनाथ सिंह चाैहान के मकान में किराये पर रह रहे हैं। हालांकि, आसपास के लोगों का कहना है कि वह धर्मसभा में कई लोगों को बुलाते थे। मामले में जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी पूछताछ जारी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed