फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nodal officer will have to submit the report of summer camp activities

Agra News: नोडल अधिकारी को देनी होगी समर कैंप की गतिविधि की रिपोर्ट

Sat, 24 May 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer will have to submit the report of summer camp activities
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर राजकीय और परिषदीय स्कूलों में समर कैंप का आयोजन चल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे समर कैंप की प्रतिदिन की रिपोर्ट नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शासनादेश के तहत प्रतिदिन गतिविधि का ज्ञान दिया जाए। जो भी गतिविधि स्कूलों में कराई जाए उसकी जानकारी नोडल को अवश्य दी जाए। बीएसए दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर समर कैंप की गतिविधि की जानकारी लेते रहें। राजकीय हाई स्कूल रोशिंगपुर मैनपुरी में समर कैंप के तीसरे दिन सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के योगासन एवं व्यायाम कराए। छात्राओं को समूह में बांट कर रंगोली बनाने को दी गई। कामिनी, गौरी, अंजू, अनीश आदि छात्राओं की रंगोली को प्रथम स्थान मिला। इस दौरान प्रधानाचार्य संतोष कुमार शाक्य ने भी छात्र-छात्राओं को जानकारियां प्रदान कीं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में प्रधानाचार्य सुमन यादव की देख रेख में समर कैंप के दौरान योगाभ्यास करवाया गया। मिट्टी कला के माध्यम से छात्राओं ने तरह-तरह की मूर्तियां, बर्तन बनाए। साथ ही फूलों और रंगों से रंगोलिया भी बनाईं। इस दौरान डीएस चौहान, ज्योति सक्सेना ने भी छात्राओं को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed