{"_id":"642e304441398d65960ecde8","slug":"no-water-for-three-days-after-start-of-pipeline-interconnection-work-at-shahganj-pumping-station-in-agra-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत: आगरा के इन क्षेत्रों में इतने दिन बंद रहेगी सप्लाई, कर लें पानी का जुगाड़, नहीं तो रहेंगे प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत: आगरा के इन क्षेत्रों में इतने दिन बंद रहेगी सप्लाई, कर लें पानी का जुगाड़, नहीं तो रहेंगे प्यासे
Thu, 06 Apr 2023 08:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Apr 2023 08:07 AM IST
सार
आगरा में शाहगंज पंपिंग स्टेशन पर पाइपलाइन इंटरकनेक्शन का काम शुरू होने से तीन दिन पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसकी वजह से भोगीपुरा, रुई की मंडी, ईदगाह बस स्टैंड, अर्जुन नगर क्षेत्र प्रभावित होगा। यहां लोगों को पीने के पानी के लिए विशेष व्यवस्था करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
पाइपलाइन इंटरकनेक्शन का कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहगंज पंपिंग स्टेशन पर बुधवार से पाइपलाइन इंटरकनेक्शन का कार्य शुरू हो गया। हालांकि सुबह और शाम की सप्लाई प्रभावित नहीं हुई। बृहस्पतिवार से शनिवार तक सप्लाई बंद रहेगी। भोगीपुरा, रुई की मंडी, ईदगाह बस स्टैंड, अर्जुन नगर क्षेत्र में लोगों को पानी नहीं मिल सकेगा। 7 अप्रैल तक जल निगम ने मरम्मत कार्य पूर्ण कराने का दावा किया है।
यहां जलाशय क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे अमृत मिशन के तहत दोबारा बनाया गया है। पाइपलाइन पहले ही बिछ चुकी है। इंटरकनेक्शन कार्य बुधवार रात से शुरू हुआ। इसके लिए जल निगम ने तीन दिन का क्लोजर लिया है।
विज्ञापन
खुदाई के बाद भी लीकेज नहीं मिला। इससे 15 दिनों तक पानी बर्बाद होता रहा। सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। लीकेज ठीक हुआ, लेकिन उसके बराबर से दूसरा गड्ढा खोदा गया है। मदिया कटरा निवासी मनोज गुप्ता का कहना है कि जाम के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्राहक दुकान के आगे वाहन खड़ा नहीं कर पाते।
विज्ञापन
वेल्डिंग मशीन से काटी जा रही पाइपलाइन
जल निगम के अवर अभियंता गिरीश कुमार ने बताया कि 450 एमएम की पाइपलाइन को वेल्डिंग मशीन से काटा जा रहा है। इसे 700 एमएम की दूसरी लाइन से जोड़ा जाएगा। यहां नया भूमिगत जलाशय बना है। इसके माध्यम से पोषित इलाकों में पानी सप्लाई होगा। शाहगंज पंपिंग स्टेशन की क्षमता 45 लाख लीटर प्रतिदिन पानी आपूर्ति की है।
विज्ञापन
यहां जलाशय क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे अमृत मिशन के तहत दोबारा बनाया गया है। पाइपलाइन पहले ही बिछ चुकी है। इंटरकनेक्शन कार्य बुधवार रात से शुरू हुआ। इसके लिए जल निगम ने तीन दिन का क्लोजर लिया है।
विज्ञापन
30 दिन से अधूरा काम, सुबह-शाम जाम
जल निगम की लापरवाही से 30 दिन से मदिया कटरा पर रोज सुबह-शाम जाम लग रहा है। सीवर खुदाई का काम 30 दिन से अधूरा है। 10 मीटर में दो जगह गड्ढे खोदे गए, जिन्हें भरा नहीं गया। लीकेज के कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर वाहन फिसल रहे हैं। मदिया कटरा हनुमान मंदिर के सामने 3 मार्च को पाइपलाइन लीक हो गई।खुदाई के बाद भी लीकेज नहीं मिला। इससे 15 दिनों तक पानी बर्बाद होता रहा। सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। लीकेज ठीक हुआ, लेकिन उसके बराबर से दूसरा गड्ढा खोदा गया है। मदिया कटरा निवासी मनोज गुप्ता का कहना है कि जाम के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्राहक दुकान के आगे वाहन खड़ा नहीं कर पाते।