{"_id":"5f284be28ebc3e74a90b7786","slug":"no-sweets-in-shope-tundla-tundla-news-agr453353136","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख दुकानों से सुबह आठ बजे ही समाप्त हो गया घेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख दुकानों से सुबह आठ बजे ही समाप्त हो गया घेवर
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर लगी ग्राहकों की भीड़
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। वीकेंड लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही चंद घंटों में मिठाई की दुकानों पर घेवर समाप्त हो गया। हालांकि इसका कारण लॉकडाउन के कारण मिष्ठान विक्रेताओं द्वारा मिठाई का कम निर्माण करना भी था।
इस बार साप्ताहिक लॉकडाउन के कारण मिष्ठान विक्रेता संशय की स्थिति में रहे कि दो दिन लगातार दुकान बंद रहने के बाद सिर्फ सोमवार को दुकान खुलने पर आशानुरूप बिक्री होगी अथवा नहीं। ऐसे में मिठाई विक्रेताओं ने विगत वर्ष की तुलना में कम मिठाइयां बनाईं। हालांकि सोमवार को दुकान खुलते ही चंद घंटों में रक्षाबंधन का प्रमुख मिष्ठान घेवर प्रमुख दुकानों पर समाप्त हो गया।
ऐसे में कई ग्राहकों को मायूस लौटना पड़ा। मिष्ठान विक्रेता नितिन जैन, मुकुल जैन, वीरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि मिनी लॉकडाउन के कारण माल कम बना था। ऐसे में जल्दी समाप्त हो गया और ग्राहकों को लौटना पड़ा।