फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Road to Cremation Ground, 80-Year-Old Woman’s Funeral Procession Taken Through Mud

शर्मनाक: श्मशान घाट तक रास्ता नहीं, कीचड़ में निकालनी पड़ी 80 वर्षीय महिला की शवयात्रा; वीडियो हुआ वायरल

Fri, 11 Sep 2026 11:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 11:49 AM IST
सार

पिनाहट के बड़ापुरा गांव में श्मशान घाट तक पक्का रास्ता नहीं होने से 80 वर्षीय महिला की शवयात्रा ग्रामीणों को कीचड़ और दलदल से निकालनी पड़ी। ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर समस्या उठाई और आईजीआरएस पर शिकायत की, जिसके बाद एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया।
 

विज्ञापन
No Road to Cremation Ground, 80-Year-Old Woman’s Funeral Procession Taken Through Mud
श्मशान घाट तक रास्ता नहीं कीचड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेहा के गांव बड़ापुरा में श्मशान घाट तक रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को गांव निवासी विद्यावती पत्नी नत्थी सिंह (80) का निधन हो गया। अंतिम संस्कार के लिए परिजन और ग्रामीणों को कीचड़ और दलदल से भरे रास्ते से अर्थी लेकर श्मशान घाट तक जाना पड़ा। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव से श्मशान घाट तक पक्का रास्ता नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। रास्ते में पानी भरने से आवागमन तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते के निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। पर, समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


परेशान ग्रामीण रामौतार तोमर, बल्ला तोमर, प्रेम कुमार तोमर आदि ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए बाह के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गांव पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से समस्या की जानकारी ली और जल्द रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed