फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No respite from problems at the cremation ground in Bateshwar

Agra News: बटेश्वर के मोक्षधाम में समस्याओं की मुक्ति नहीं

Mon, 26 Oct 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
No respite from problems at the cremation ground in Bateshwar
बाह: पड़ताल- बटेश्वर के मोक्षधाम खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार, टिनसेड और बरामदे का नहीं बचा
बाह। अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए आगरा से लेकर फिरोजाबाद तक के लोग बटेश्वर के मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं। जबकि यहां को अंत्येष्टि में काफी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। छाया तक का इंतजाम नहीं है। टिनशेड़ जर्जर होकर झड़ चुके हैं। इसके अवशेष तक नहीं बचे हैं। बंदरों के भी हमले का खतरा बना रहता है। जनप्रतिनिधियों के सामने कई बार मामला उठाए जाने के बाद भी दिक्कतें दूर नहीं हुईं।
विज्ञापन

बटेश्वर में ग्राम पंचायत ने 14 लाख की लागत से यमुना नदी के किनारे पर मोक्षधाम का निर्माण कराया गया था। अंतिम संस्कार के लिए दो टिनशेड थे, बरामदा था, कुर्सियां पड़ी थीं। नहाने और शौच की व्यवस्था थी। सोमवार को मोक्षधाम की स्थिति का जायजा लेने के लिए दोपहर 12 बजे पहुंचे तो बीहड़ को चीरते हुए बने रास्ते के दोनों ओर बंदरों का झुंड बैठा था।
विज्ञापन

जरार के जोधाराम, बिजौली के रतन सिंह ने बताया कि शव यात्रा पर बंदरों के झुंड हमला कर देते हैं, इसलिए डंडे आदि लेकर जाना पड़ता है। 12.15 बजे मोक्षधाम पहुंचे तो बंदर घूमते मिले। स्थानीय निवासी सतीश ने बताया कि टिनशेड के अवशेष नहीं बचे हैं। खुले में अंतिम संस्कार होता है। बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार करने वाले परिवार अपने साथ तिरपाल लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाह के समाजसेवी रामशंकर गुप्ता ने बताया कि टीला धसकने से बरामदा ध्वस्त हो गया। नहाने का कोई इंतजाम नहीं है। अंतिम संस्कार के दौरान हादसे का खतरा रहता है। बाह के अलख दुबे ने भी दुर्दशा पर चिंता जताई। कहा परिजन खुद की जिंदगी खतरे में डाल कर अपने पूर्वजों का अंतिम संस्कार कराने के लिए पहुंचते हैं।
-----

वन विभाग की अनुमति नहीं मिल पाई है। अनुमति के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुमति मिलते ही मोक्षधाम का जीर्णोद्धार एवं विकास कराया जाएगा।- नीरज तिवारी, खंड विकास अधिकारी बाह

----

मोक्षधाम का रास्ता संरक्षित वन क्षेत्र से होकर जाता है। अनुमति के बाद ही निर्माण संभव हो सकेगा। अब तक अनुमति के लिए विधिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।- अमित कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सामाजिक वानकी रेंज, बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed