फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No-Objection Certificate Puts the Brakes on Chambal Motorboats

Agra News: चंबल की मोटरबोट पर अनापत्ति प्रमाणपत्र का ब्रेक

Fri, 21 Aug 2026 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
No-Objection Certificate Puts the Brakes on Chambal Motorboats
परमिशन के दो दिन बाद भी चंबल घाट पर मोटर बोट का संचालन शुरू नहीं
पिनाहट। चंबल नदी की मोटरबोट पर मध्य प्रदेश प्रशासन ने अनापत्ति प्रमाणपत्र की अनिवार्यता का ब्रेक लगा दिया है। यूपी प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद भी दो दिनों से मोटरबोट नहीं चल पा रही है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 100 से भी ज्यादा गांवों के हजारों लोग परेशान हैं। यात्रियों को धौलपुर और मुरैना होते हुए करीब 90-150 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर मध्य प्रदेश की सीमा तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बारिश में बाढ़ के मद्देनजर चंबल नदी में 15 जून को पांटून पुल हटा लिया जाता है। लोक निर्माण विभाग 15 अक्तूबर तक पिनाहट घाट पर मोटरबोट संचालित कराती है। इस बार पीडब्लूडी को संचालन की अनुमति लेने में करीब दो माह लग गए। बगैर अनुमति के ही मोटरबोट चल रही थी। 16 अगस्त को हुए हादसे के बाद मध्य प्रदेश प्रशासन ने संचालक बंद करा दिया। अभी दो दिन पहले अनुमति मिल चुकी है। फिर भी मोटरबोट का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


ग्रामीण पूर्व फौजी गजेंद्र परिहार ने बताया कि चंबल नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी मोटरबोट शुरू नहीं की गई है। इससे यात्रियों के साथ स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। रक्षाबंधन नजदीक है। मध्य प्रदेश सीमा से लगे करीब 20 गांवों के ग्रामीण रोजाना खरीदारी के लिए पिनाहट बाजार आते हैं। मोटरबोट बंद होने से इसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के लोग हैं परेशान

चंबल नदी के पिनाहट और कैंजरा घाट पर मोटरबोट का संचालन बंद होने से उत्तर प्रदेश के चंबल पट्टी के गांव पिनाहट, जोधपुरा, छदामीपुरा, विप्रावली, पडुआपुरा, महगौली, करकौली मंसुखपुरा, रेहा, क्योरी, उमरैठा, बघरेना, बासौनी, खिल्ली, हरलालपुरा, बाघ राजपुरा, अभयपुरा, खेड़ा राठौर, नदगवां और मध्य प्रदेश के उसैथ, भिंडवा, नयापुरा, फूलसायपुरा, नयाबांस, रछेड़, रुअर, बरबाई, बसई, होलापुरा, नयाबास, रायपुर, नगला महुआ, कुथियाना, कछपुरा, सूरपुरा, खरगपुरा, नावली, भदावली, अंबाह, पोरसा आदि करीब 100 से भी ज्यादा गांवों के लोग परेशान हैं।
-मोटर बोट संचालन की अनुमति मिल चुकी है। पर, मध्य प्रदेश प्रशासन वहां से एनओसी लेने की बात कह रहा है। जबकि पूर्व में कभी भी मध्य प्रदेश प्रशासन से एनओसी नहीं ली गई है। मामले में प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। -हरीश कुमार, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, आगरा
चंबल नदी के पिनाहट घाट पर मोटरबोट चलाने की अनुमति उत्तर प्रदेश शासन से है। मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से संचालन पर रोक लगा दी गई है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश प्रशासन से भी अनुमति ली जाए। - विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी, बाह

वैकल्पिक सीढ़ी का काम जारी
चंबल घाट पर यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक सीढ़ी बनाने की तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन पक्के पुल के स्टॉपर के पास कंपनी की ओर से मिट्टी डालने का काम जारी रहा। मिट्टी डालने के बाद सीढ़ी लगाने का काम शुरू किया जाएगा। उप जिलाधिकारी बाह विनोद कुमार ने बताया कि एक-दो दिन में वैकल्पिक सीढ़ी लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed