आगरा में ये होटल-अस्पताल होंगे सील: आग से बचाव के इंतजाम नहीं, कमिश्नर ने एक अक्तूबर को दिए थे निर्देश
कमिश्नर ने एक अक्तूबर को निर्देश दिए थे कि जिन अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम नहीं है, उन्हें सील किया जाए। बुधवार को आर मधुराज अस्पताल में हादसा हो गया। इस अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम थे या नहीं, इस पर पुलिस जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में आग के मुहाने पर 16 होटल और हॉस्पिटल हैं। इनमें अग्निकांड होने पर बचाव के इंतजाम नहीं है। आकस्मिक स्थिति में निकलने के लिए द्वार नहीं। अग्निशमन व विकास प्राधिकरण के संयुक्त सर्वे में चिह्नित हुए सभी 18 बिल्डिंग को कमिश्नर अमित गुप्ता ने सील करने के निर्देश एक अक्तूबर को दिए थे। तब से अब तक महज सोमवार को ही ताजगंज को दो होटल सील किए गए हैं।
बुधवार को आर मधुराज हॉस्पिटल में आग लगने से हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से अस्पताल संचालक, उनके पुत्र और पुत्री की मौत हो गई। अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम थे या नहीं, इस पर पुलिस जांच कर रही है।
लखनऊ में लवाना होटल में हुआ था अग्निकांड
इससे पूर्व लखनऊ में हजरतगंज स्थित लेवाना सुइट्स में चार सितंबर को हुए भीषण अग्निकांड में फंसने से चार लोगों की मौत हो गई। होटल का नक्शा पास नहीं था। लापरवाही पर शासन ने 19 अधिकारी व कर्मचारियों को निलंबित किया। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन ने आगरा में ऐसे होटल, हॉस्पिटल व अपार्टमेंट चिह्नित करने के निर्देश दिए थे।
300 से अधिक अवैध होटल
शहर में 300 से अधिक अवैध होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाएं व कॉम्पलेक्स बने हुए हैं। इनका एडीए से नक्शा पास है, न अग्निशमन की एनओसी। सराय एक्ट में पंजीकरण भी नहीं। एडीएम प्रोटोकॉल के सर्वे में यह खुलासा हुआ था, लेकिन एडीए इंजीनियर व पुलिस कर्मियों की ‘सेवा’ से इनमें असामाजिक गतिविधियां चल रही हैं।ये होटल होंगे सील
- होटल सीपी, ताजगंज में फतेहाबाद रोड पर।
- होटल डीलक्स इन, ताजगंज में फतेहाबाद रोड।
- होटल अवेक्सिया प्रीमियर, मोहम्मदपुर, सिकंदरा।
- होटल वैष्णवी हैरिटेज इन, सेक्टर-10 आवास विकास कॉलोनी।
- होटल जोधा द ग्रेट, गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने।
- होटल ताज इन, ताजगंज, फतेहाबाद रोड पर।
- होटल एएस रॉयल, बहिस्ताबाद सिकंदरा रोड।
ये हॉस्पिटल होंगे सील
- पुष्पांजलि हॉस्पिटल, देहली गेट, हरीपर्वत।
- प्रभा हॉस्पिटल एंड ट्रोमा सेंटर, एनएच-2 सिकंदरा।
- सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल, एनएच-2 सिकंदरा।
- जीवन ज्योति हॉस्पिटल, सेक्टर-1, आवास विकास कॉलोनी।
- कृष्णा हॉस्पिटल, एनएच-2 ट्रांस यमुना कॉलोनी, रामबाग।
- लोटल हॉस्पिटल, दीवानी तिराहा, एमजी रोड पर।
ये बिल्डिंग भी संवेदनशील
- ग्रीन पार्क शूज फैक्टरी, तोरा पुलिस चौकी के पीछे, फतेहाबाद रोड।
- सूरज अपार्टमेंट, शमसाबाद रोड।
- ओम श्री सिल्वर वेली अपार्टमेंट, चमरौली, ताजगंज रोड।
ये हुए सील
- होटल रीगा, बसई पुलिस चौकी के पीछे।
- होटल रिदम, अमरलोक कॉलोनी, शिल्पग्राम।