{"_id":"5a5eeca44f1c1b86268b4cec","slug":"no-entry-in-vrindavan-for-basant-panchami-and-republic-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद वृंदावन में नहीं प्रवेश करेंगे बाहरी वाहन, श्रद्धालु रखें इन बातों का ध्यान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद वृंदावन में नहीं प्रवेश करेंगे बाहरी वाहन, श्रद्धालु रखें इन बातों का ध्यान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में 20 जनवरी (शनिवार) सुबह से बदलाव किया है।
20 जनवरी की सुबह से 22 की रात तक बाहरी बड़े और चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस से पूर्व 24 जनवरी की शाम से 26 जनवरी की रात तक भी वृंदावन में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया भीड़ को देखते हुए नेशनल हाईवे की ओर से वृंदावन आने वाले वाहनों को रुक्मिणी बिहार पार्किंग पर पार्क कराया जाएगा।
जबकि मथुरा से आने वाले वाहन पागल बाबा के समीप सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल के पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहन दारुक पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।

मंदिर प्रबंधन से सर्कुलर जारी कर अपील की
वसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होने वाली भीड़ का अंदाजा लगाते हुए मंदिर प्रबंधन ने सर्कुलर जारी कर अपील की है।
प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को कीमती सामान न लाने, निर्धारित प्रवेश मार्ग से मंदिर में प्रवेश करने, जेबकतरों से सावधान रहने के साथ छोटे बच्चों, बुजुर्ग, दिव्यांगों और मरीजों को मंदिर में न लाने के अलावा परिचितों की जेब में पता और मोबाइल नंबर की पर्ची छोड़ने की अपील की है।
मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि दोनों ही दिन मंदिर में भारी भीड़ होने की संभावना को देखते हुए अपील की है।

वन वे होगी मंदिर में दर्शन व्यवस्था
वसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की वन वे व्यवस्था होगी। इसके तहत श्रद्धालुओं को एक गेट से प्रवेश और दूसरे गेट से निकासी दी जाएगी।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार भीड़ अधिक होने पर विद्यापीठ बिहारी पुलिस चौकी की ओर से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर तीन से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
जबकि परिक्रमा मार्ग वीआईपी रोड से आने वाले श्रद्धालु गेट 2 से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। गेट एक और चार से श्रद्धालुओं को निकाला जाएगा। गेट नंबर पांच को इमरजेंसी और सेवायतों के लिए ही खोला जाएगा।