फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No decision on arrest of MLA udaybhan singh grandson

विधायक के नाती की गिरफ्तारी पर फैसला नहीं ले पाए अधिकारी, सपा ने की 'थू-थू'

Thu, 27 Sep 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 27 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
No decision on arrest of MLA udaybhan singh grandson
सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी उदयभान के नाती कुनाल चौधरी को गिरफ्तार किया जाए या नहीं? इस सवाल से पुलिस के अधिकारी दिन भर जूझते रहे। कुनाल पर न्यू आगरा और छत्ता थाना में केस दर्ज हैं। इनसे संबंधित सीसीटीवी फुटेज अधिकारियों ने कई बार देखे। 

विज्ञापन


इसके बाद तय नहीं कर पाए कि आरोपी की गिरफ्तारी की जाए या नहीं। इसके निर्णय में एक-दो दिन और लग सकता है। छत्ता में नोएडा की युवती ने छेड़छाड़, मारपीट और अपहरण के प्रयास का केस दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फुटेज में कुनाल छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


न्यू आगरा में दर्ज केस में अपहरण के प्रयास की धारा है। पुलिस इनमें कार्रवाई तय नहीं कर पा रही है। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि जांच चल रही है। तथ्यों के आधार पर जो भी कार्रवाई बनती है। वह अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी अजय आनंद का कहना है कि जांच के निष्कर्ष के आधार पर एक्शन होगा। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

भाजपा सरकार पर सपा की ‘थू-थू’

आगरा में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ ‘थू-थू’ अभियान चलाया। विधायक के नाती द्वारा ग्रेटर नोएडा की युवती के साथ की गई अभद्रता पर रोष व्यक्त किया। गुस्साए सपाइयों ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों के परिजन ही ऐसी वारदातों को अंजाम देंगे तो अपराध कैसे रुकेंगे।

गुरुवार को फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर पार्टी महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में सपाइयों ने यह अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं असुरक्षित हैं। बहू-बेटियां घर से बाहर निकलने में डरने लगी हैं। 

भाजपा नेता अपनी ही सरकार में बेनकाब हो चुके हैं। जब विधायक के नाती और परिजन ही जनता का उत्पीड़न करेंगे, युवतियों के साथ अभद्रता करेंगे तो कानून का राज कहां से स्थापित हो पाएगा। जनता इनकी कथनी और करनी में फर्क समझ चुकी है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में महासचिव गौरव जैन, मनीष शर्मा, किशन यादव, सतीश चाहर, मनमोहन शर्मा, सौरभ खुराना, याकूब खान, पुनीत बघेल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed