{"_id":"6a1a4bcb018e00c52c062ead","slug":"no-breakthrough-in-agra-transporter-murder-case-despite-cctv-evidence-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कार से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, बीत गए 55 दिन; इसलिए ठंडे बस्ते में पड़ी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कार से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, बीत गए 55 दिन; इसलिए ठंडे बस्ते में पड़ी जांच
Sat, 30 May 2026 08:00 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 30 May 2026 08:00 AM IST
सार
आगरा के ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड में 55 दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। परिजनों ने रसूखदार आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और नामजद आरोपों के बावजूद जांच धीमी है, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाने और सीसीटीवी खंगालने का काम जारी है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड में 55 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। जेल गए आरोपी रवि यादव से न तो पूछताछ हो सकी है और न ही अधिकारियों पर लगे आरोपों के बारे में कोई साक्ष्य जुटाया जा सका है। ट्रांसपोर्टर के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के रसूखदार होने के कारण विवेचना ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। इससे आरोपियों को बचने का मौका मिल रहा है।
मेवाती गली, शाहगंज निवासी ट्रांसपोर्टर असगर अली की 4 अप्रैल को मल्ल का चबूतरा पर कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजन ने जीएसटी अधिकारी, उसके पति पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय यादव, उनके पुराने कार चालक, यमुनापार निवासी रवि यादव और मंटोला निवासी कामरान वारसी पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। हालांकि पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज की थी। पहले हादसा, बाद में हत्या की धारा लगाई।
एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार का कहना है कि मामले में पुलिस की जांच जारी है। हत्या में प्रयुक्त कार के हादसे के बाद और पहले आने -जाने वाले मार्ग के सीसीटीवी निकाले जा रहे हैं। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।