फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine thousand houses may be out of sewer project know the reason

एटा: सीवर प्रोजेक्ट से बाहर हो सकते हैं नौ हजार घर, जानें वजह

Sat, 14 May 2022 10:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 10:47 AM IST
सार

जिले में सीवर डालने का काम तेजी से चल रहा है। प्रयास ये है कि हर घर को सीवर से जोड़ा जा सके, लेकिन इस बीच बुरी खबर ये है कि नौ हजार घर सीवर प्रोजेक्ट से बाहर हो सकते हैं।
  

विज्ञापन
Nine thousand houses may be out of sewer project know the reason
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में सीवर लाइन डालने के बाद घर-घर कनेक्शन दिए जा रहे हैं, लेकिन जल निगम को बस स्टैंड से रेलवे पुल के बीच सीवर पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही। यह नहीं बनता है तो इस इलाके के नौ हजार घर परियोजना के दायरे से बाहर हो सकते हैं। 

विज्ञापन


इन क्षेत्रों के घरों के लिए मुश्किलें 

जल निगम द्वारा रेलवे पुल से लेकर बस स्टैंड तक क्षेत्र में सीवर पंपिंग स्टेशन के लिए भूमि तलाश की जा रही है। इतने क्षेत्र में जमीन न मिलने के कारण सीवर पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। जबकि जीजीआइसी में निर्माण के लिए भेजा गया प्रस्ताव शासन स्तर पर अटका हुआ है। इसे लेकर कार्यदायी संस्था परेशान है। अगर सीवर पंपिंग स्टेशन के लिए भूमि नहीं मिल पाती है तो रेलवे पुल से बस स्टैंड तक की करीब नौ हजार घर के लोगों को सीवेज प्रोजेक्ट की सुविधा से वंचित होना पड़ेगा। करीब दस मोहल्लों की आबादी इससे प्रभावित होगी।

विज्ञापन

शहीद पार्क में चिह्नित जमीन से विवादों में घिरा था जलनिगम

जल निगम द्वारा सीवर पंपिंग स्टेशन निर्माण के लिए पिछले वर्ष जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में जगह चिह्नित की गई थी। इसका शहरवासियों ने जमकर विरोध किया। विरोध के चलते जल निगम को यहां पर पंपिंग स्टेशन निर्माण कराने से पीछे हटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश जारी 
जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि शहर में रेलवे पुल से लेकर बस स्टैंड के बीच सीवर पंपिंग स्टेशन के लिए जमीन तलाशी जा रही है। अगर जमीन नहीं मिलती है तो इस बीच क्षेत्र के करीब नौ हजार घर सीवेज प्रोजेक्ट से वंचित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed