{"_id":"6a779c1c132de12a0608573e","slug":"nine-players-from-agra-and-mathura-selected-in-divisional-swimming-trials-agra-news-c-365-1-sagr1044-109193-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मंडलीय तैराकी ट्रायल में आगरा-मथुरा के नौ खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मंडलीय तैराकी ट्रायल में आगरा-मथुरा के नौ खिलाड़ी चयनित
Sun, 09 Aug 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय तैराकी ट्रायल
आगरा। उत्तर प्रदेश तैराकी संगठन की ओर से 14 से 16 अगस्त तक अयोध्या में समन्वय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए शनिवार को आगरा मंडल की टीम में आगरा और मथुरा के नौ खिलाड़ी चयनित किए गए।
तिरुपति स्पोर्ट्स अकादमी, शास्त्रीपुरम में ट्रायल का आयोजन हुआ। संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि समूह-3 बालक वर्ग में आगरा के अक्षय शर्मा, कार्तिक चौधरी व निशांत अग्रवाल और मथुरा के लक्ष्य राघव का चयन हुआ। बालिका वर्ग में मथुरा की लक्ष्मी राघव चुनी गईं।
समूह-4 बालक वर्ग में आगरा के गर्व व मथुरा के हर्षित भाटिया और बालिका वर्ग में आगरा की तिस्या भगत व शिवी त्यागी ने मंडलीय टीम में स्थान बनाया। चयन में मनीष सिंह, अमर अवस्थी और रामकृष्ण ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल एवं सचिव उमेश शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।