फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine new police stations will be open in Agra

अच्छी खबर: आगरा में बनेंगे नौ नए थाने, फतेहपुर सीकरी में पर्यटन थाना प्रस्तावित

Sat, 07 Nov 2020 03:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Nov 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Nine new police stations will be open in Agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अब आगरा जिले में नौ नए थाने बनाने का प्रस्ताव है। पर्यटकों की सुरक्षा को फतेहपुर सीकरी में एक पर्यटन थाना बनाया जाना प्रस्तावित है। आठ पुलिस चौकियां उच्चीकृत कर थाना बनाई जाएंगी। आगरा में 44 थाने हैं। हाल ही में बल्केश्वर पुलिस चौकी में कमला नगर थाना बनाया गया है।
विज्ञापन

 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि जिले की आठ पुलिस चौकियों को उच्चीकृत कर थाना बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अपराध नियंत्रण के लिए यहां थाने की जरूरत महसूस हो रही है। फतेहपुर सीकरी में बड़ी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक आते हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- दोस्ती में दगाबाजी: पति का दोस्त निकला पत्नी का हत्यारा, पूछताछ में उगला चौंकाने वाला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए पर्यटन थाना बनाया जाएगा। आठ नवंबर को पुलिस लाइन में बैठक कर सभी पुलिस चौकियों को थाना बनाए जाने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। नए थाने बनने से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

बुंदू कटरा, सराय ख्वाजा, ट्रांस यमुना में बनेंगे थाने

अछनेरा की किरावली, डौकी की बमरौली कटारा, सिकंदरा की रुनकता, ताजगंज की एकता पुलिस चौकी, शाहगंज की सराय ख्वाजा, सदर की बुंदू कटरा, एत्माद्दौला की ट्रांस यमुना कॉलोनी और एत्मादपुर की छलेसर पुलिस चौकी को भी उच्चीकृत कर थाना बनाने का प्रस्ताव है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed