फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine candidates filed nomination for the post of Arsara village head

अरसारा ग्राम प्रधान पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 20 Jul 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nine candidates filed nomination for the post of Arsara village head
मैनपुरी। पंचायत उप चुनाव के लिए बुधवार को छह ब्लॉकों पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। किशनी विकास खंड की ग्राम पंचायत अरसारा में खाली ग्राम प्रधान पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किए। ग्राम पंचायत सदस्य के खाली 14 पदों में से 13 पर एक-एक ही नामांकन प्राप्त होने से निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति साफ हो गई है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों में खाली पड़े प्रतिनिधियों के पद पर उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। बुधवार को छह ब्लॉकों में खाली पड़े कुल 17 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक ब्लॉक मुख्यालय पर निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन प्राप्त किए। इसमें किशनी विकास खंड में खाली ग्राम प्रधान अरसारा के पद के लिए सर्वाधिक नौ लोगों ने नामांकन दाखिल किए। यहां पुलिस का सख्त पहरा रहा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के खाली दो पदों में एक पर एक तो दूसरे पर नामांकन संख्या शून्य नहीं। ऐसे में निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया तो वहीं दूसरा पद फिर खाली रहेगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अरसारा के लिए अमित दिवाकर ने दो सेटों में, यशकरन सिंह, सर्वेश कुमार, राजकिशोर, गिरवर सिंह, पुष्पेंद्र, सोनी, संजीव, श्याम सिंह ने एक-एक सेट में नामांकन किया। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी महेंद्र प्रताप को नामांकन पत्र सौंपे। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी कपिल देव शर्मा मौजूद रहे। एसडीएम रामनरायण ने भी नामांकन स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा करहल में खाली ग्राम पंचायत सदस्य के तीन पदों के लिए तीनों पर एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली एक पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए। प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार को नामांकन पत्र सौंपे। कुरावली में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए खाली एक पद के सापेक्ष चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बेवर में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए खाली दो पदों के सापेक्ष एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। इससे यहां भी निर्विरोध निर्वाचन तय है।
वहीं सुल्तानगंज में तीन ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के सापेक्ष एक-एक और मैनपुरी में चार ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष भी एक-एक नामांकन पत्र ही प्राप्त हुआ। ऐसे में कुल ग्राम पंचायत सदस्यों के 14 पदों में से 13 पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं किशनी के एक पद पर नामांकन न आने से ये पद रिक्त ही रहेगा। वहीं ग्राम प्रधान के एक और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दो पदों पर अब तक चुनाव की स्थिति बनी हुई है।
---
आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वैध नामांकन पत्रों की सूची ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा की जाएगी। इसके बाद 22 जुलाई को नाम वापसी है।

---
वर्जन
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर बुधवार को छह ब्लॉकों में खाली पड़े पंचायत प्रतिनिधियों के पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई है। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
-विनोद कुमार, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed