फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Night vision cameras will be installed in the strongroom during board exams.

Agra News: बोर्ड परीक्षा के दौरान स्ट्रांगरूम में लगेंगे नाइट विजन कैमरे

Sun, 11 Feb 2024 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Night vision cameras will be installed in the strongroom during board exams.
कासगंंज। बोर्ड परीक्षा मेंं नकल एवं प्रश्नपत्रों को लीक होने से रोकने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। स्ट्रांगरूम व परीक्षा कक्ष की रिकॉर्डिंग को छह माह तक सुरक्षित रखना होगा। स्ट्रांगरूम की निगरानी नाइट विजन कैमरे से होगी। इन कैमरों को 24 घंटे चालू रखा जाएगा।बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का रुख काफी सख्त है। जिले में बनाए गए 67 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा व स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग छह माह तक सुरक्षित रखनी होगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की जो डीवीआर लगेगी उसमें 30 दिन की रिकॉर्डिंग की क्षमता होनी चाहिए। परीक्षा के बाद रिकॉर्डिंग की सीडी तैयार कराकर छह माह तक सुरक्षित रखनी होगी। जरूरत पड़ने पर इस उपलब्ध कराना होगा। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रखने के लिए अलग से जो स्ट्रांगरूम बनाए जाएंगे। इनमें दो अलमारी रखनी होंगी। एक अलमारी में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे और दूसरी अलमारी में परीक्षा के लिए वितरण करने के बाद बचे प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखा जाएगा। स्ट्रांगरूम की निगरानी के लिए जो सीसीटीवी कैमरे लगेंगे वे नाइट विजन होंगे। इनको हर समय चालू रखा जाएगा, जिससे पल-पल की निगरानी हो सके। कैमरे ऐसे स्थान पर लगाए जाएंंगे जहां से स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वार को ,खोलने की पूरी गतिविधि कैद हो। इसके साथ ही अंदर की गतिविधि कैद करने के लिए भी कैमरा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed