{"_id":"6a66ddf193600532af077715","slug":"nhai-begins-repair-of-damaged-dividers-and-railings-on-agra-etmadpur-highway-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर: हाईवे पर टूटे डिवाइडर और रेलिंग की मरम्मत शुरू, 40 से 50 दिन में पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर: हाईवे पर टूटे डिवाइडर और रेलिंग की मरम्मत शुरू, 40 से 50 दिन में पूरा होगा काम
Mon, 27 Jul 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:56 AM IST
सार
आगरा-एत्मादपुर हाईवे पर टूटे डिवाइडर, रेलिंग और बारिश से बने गड्ढों की मरम्मत का काम एनएचएआई ने शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य चरणबद्ध तरीके से अगले 40 से 50 दिनों में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
कुबेरपुर के पास हाईवे का डिवाइडर बनाते हुए एनएचएआईकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टूटी रेलिंग और डिवाइडर बनाने और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। तीन जगह कर्मचारी रेलिंग और डिवाइडर बना रहे हैं। बारिश से हुए गड्ढे भी भरे जा रहे हैं।
आगरा से एत्मादपुर के कई जगह रेलिंग और डिवाइडर टूटे हुए हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। बारिश में कई जगह गड्ढे भी हो गए। इससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में प्रमुखता से ये परेशानी अमर उजाला में प्रकाशित की गई। ऐसे में एनएचएआई ने रेलिंग और डिवाइडर बनाना शुरू कर दिया है।
कुबेरपुर, छलेसर में कार्य किया जा रहा है। चरणबद्ध पूरी डिवाइडर बनाई जाएगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि एनएचएआई की टीम ने सर्वे कर टूटे डिवाइडर, रेलिंग और गड्ढे का रिपोर्ट बनाई थी। इसके बाद इनको बनाने और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। 40-50 दिन में ये कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
फ्लाईओवर की रेलिंग नहीं की ऊंची, खतरा
एनएचएआई ने आगरा-एत्मादपुर के बीच फ्लाईओवर की रेलिंग को ऊंचा नहीं किया है। इसकी ऊंचाई करीब तीन से चार फीट है। बीते दिनों से इससे नीचे गिरकर बाइक सवार युवाओं की मौत हो चुकी है। इस पर एनएचएआई की टीम ने सर्वे कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी थी लेकिन ये कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से इसकी मंजूरी मिलने के बाद ये कार्य भी किया जाएगा।