{"_id":"601842398ebc3e2c4a28bb2a","slug":"news-followup-kasganj-news-agr4788737172","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव फेंका, कोर्ट ने दिए प्राथमिकी दर्ज के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव फेंका, कोर्ट ने दिए प्राथमिकी दर्ज के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में एक युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद मारपीट कर हत्या कर दी गई। कोर्ट ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।
मोहल्ला चौक निवासी अखिलेश (20) पुत्र कन्हीलाल 30 सितंबर 2020 को परिजनों के साथ घर पर सो रहा था। रात्रि लगभग 11 बजे फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज क्षेत्र के ग्राम छैछई निवासी मंगली प्रसाद, रमेश एवं उनका दमाद व दो अज्ञात लोग उनके घर पर आए। आरोपी उसे बात करने का बहाना करके बुला ले गए। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।
उसकी आसपास तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। अगले दिन उसका शव स्टेशन रोड बाईपास पर शीशम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम तो कराया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई का भरोसा तो दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उच्चाधिकारियों से शिकायत का भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद मृतक की मां ने अधिवक्ता सौदान सिंह की मदद से कोर्ट का सहारा लिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए।