फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newly married woman threatens to commit suicide in mainpuri

Mainpuri: फोन पर बिजी रहती है बहू, टोकने पर दी ऐसी धमकी, ससुरालवालों की उड़ी नींद, रातभर करते हैं रखवाली

Wed, 02 Nov 2022 05:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Nov 2022 05:24 PM IST
सार

नवविवाहिता की शादी छह महीने पहले हुई है। उसके ससुर ने बताया कि बहू फोन पर बिजी रहती है, बेटे ने इसका विरोध किया तो नाराज हो गई और धमकी दे डाली। 

विज्ञापन
Newly married woman threatens to commit suicide in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल में छह माह पूर्व शादी कर आई नवविवाहिता की ऐसी धमकी दे डाली, जिससे पूरे परिवार की नींद उड़ गई है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले जब नवविवाहिता मोबाइल पर बात कर रही थी, तब पति ने विरोध किया। इसी बात से नाराज नवविवाहिता ने आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। अब ससुरालवालों को डर है कि कहीं बहू कुछ गलत कदम न उठा ले। 

विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के एक गांव नगला विजई निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी छह माह पूर्व थाना एलाऊ क्षेत्र की युवती के साथ हुई है। बहू अक्सर मोबाइल पर ही बात करती रहती है। कुछ दिन पूर्व जब वह फोन पर बात कर रही थी तो पति ने उसे टोक दिया। 

विज्ञापन

फांसी लगाकर जान देने की धमकी दी 

ससुर का कहना है कि मोबाइल से बात करने से टोकने पर बहू नाराज हो गई और कहा कि वह फांसी लगाकर जान दे देगी। फिर पूरा परिवार जेल की चक्की पीसेगा। बहू की धमकी मिलने के बाद से ही ससुरालीजन घबरा गए। जब मायकेवालों को बताया तो 31 अक्तूबर को नवविवाहिता के पिता आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जाको राखे साइयां: मथुरा में यात्री के ऊपर से गुजर गई आधी ट्रेन, ऐसे बची जान, घटना देख कांप गए लोग
 

बहू के पिता ने भी दी धमकी  

उन्होंने अपनी बेटी से कुछ कहने की बजाय उन पर ही आरोप लगा दिए। बेटी से कह दिया कि तुझे अपने तीनों भाइयों की कसम है कि तू इसी घर में फांसी लगा लेना। इसके बाद ससुरालीजनों को वो देख लेंगे। पुत्रवधू व उसके परिजनों की ओर से धमकी के बाद से ही केवल व उनका पूरा परिवार रात भर जाग कर अब बहू की रखवाली कर रहे हैं कि कहीं बहू आत्महत्या न कर लें। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed