फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newly married woman died after 15 days of marriage in Agra

मेंहदी छूटने से पहले उठी अर्थीः 'शादी में 17 लाख खर्च किया, पर नहीं थे खुश, दूध में जहर देकर बेटी को मार डाला'

Wed, 01 Mar 2023 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 05:54 PM IST
सार

आगरा में बेटी की डोली उठे एक पखवारा भी नहीं बीता था कि उसकी मौत की खबर ने पिता व परिजन को झंकझोर दिया। रोते-बिलखते हुए वह बेटी की ससुराल पहुंचे। उन्होंने पति, सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।    

 

विज्ञापन
Newly married woman died after 15 days of marriage in Agra
उर्वशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के 15 दिन बाद ही नवविवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या करने की बात कही। मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर, ननंद, देवर के खिलाफ थाना में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला रेवती गांव का है। गांव निवासी अविनाश की शादी बीती 9 फरवरी को नगला पदमा की रहने वाली उर्वशी के साथ हुई थी। बुधवार को उर्वशी के पिता संपति सिंह थाना पहुंचे। यहां उन्होंने तहरीर दी। बताया कि दहेज के लोभ में ससुरालीजनों ने बेटी को दूध में जहरीला पदार्थ देकर मार डाला है। 

विज्ञापन

शादी में करीब 17 लाख खर्च किए

बताया कि अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज देकर बेटी को विदा किया था। शादी में करीब 17 लाख खर्च किए। हिंदू रीति रिवाज से शादी संपन्न कराई। बताया कि इसके बाद भी ससुरालीजनों का मन नहीं भरा। वह अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। न दे पाने पर बेटी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा में पति अविनाश सहित शिव सिंह, नीलम, पवन और शिवांगी को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed