{"_id":"6252669632eed111bc5c12f8","slug":"newly-married-woman-alleges-her-husband-of-being-homosexual-and-drug-addicted-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सुहागरात पर पति की हरकत से पत्नी हैरान, शिकायत पर सास बोली- चुप रहो, विवाहिता ने खोला बड़ा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सुहागरात पर पति की हरकत से पत्नी हैरान, शिकायत पर सास बोली- चुप रहो, विवाहिता ने खोला बड़ा राज
Sun, 10 Apr 2022 10:39 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:39 AM IST
सार
विवाहिता की शादी नवंबर 2021 में हुई है। शादी के बाद से ही ससुराल में उसके साथ दुर्व्यवहार होने लगा। पीड़िता ने रोते हुए एसएसपी को पीड़ा बताई। इस पर एसएसपी ने मुकदमे के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा में एक बड़े परिवार की बहू ने शादी के पांच महीने बाद पति और ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने पति पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि पति समलैंगिक है। सुहागरात पर वह ड्रग्स के नशे में कमरे आया। उससे अभद्रता की।
विज्ञापन
शादी के बाद ससुरालीजन भी विवाहिता को सांवले रंग को लेकर ताना देने लगे। पति ने उससे दूरी बना ली। शिकायत करने पर सास ने चुप रहने के लिए बोल दिया। पीड़िता शुक्रवार को एसएसपी से मिली। रोते हुए अपनी पीड़ा बताई। एसएसपी ने महिला थाना में मुकदमे के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित युवती के पिता हैं कारोबारी
पीड़ित युवती का मायका कमला नगर इलाके में है। उसके पिता कारोबारी हैं। उनको कैंसर है। युवती ने एसएसपी को बताया कि 28 नवंबर 2021 को शाहगंज क्षेत्र निवासी युवक से शादी हुई थी। वह एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है। ससुर जल निगम से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
विज्ञापन
सुहागरात पर पति ने की अभद्रता
आरोप है कि सुहागरात पर पति कमरे में आया था। वह नशे में था। उसने पूछा तो अभद्रता करने लगा। ससुराल में कुछ दिन बाद ही उसके सांवले रंग को लेकर ताने मारे जाने लगे। उससे 50 लाख रुपये की मांग की। पिता के बीमार होने के कारण यह बात मायके में नहीं बताई।विवाहिता ने सास से बात की। कहा कि पति उससे कोई रिश्ता नहीं रखता है। इस पर सास ने चुप रहने के लिए बोल दिया। एक निजी काउंसलर के पास भेजा। उसने काउंसलर को बताया कि पति ड्रग्स लेता है। यह कोई मामूली बात नहीं है। मगर, काउंसलर उल्टा उसे ही समझाने लगे।
निजी काउंसर ने भी लिया पति का पक्ष
काउंसलर ने कहा कि पति रिश्ता नहीं रख रहा है तो कोई बात नहीं। बाद में आदत हो जाएगी। वह पति का ही पक्ष लेने लगा। इस पर वो काउंसलर के पास से आ गई।विवाहिता को आशंका है कि पति चरस पीता है। इसे सिगरेट में भरता है। वह समलैंगिक भी है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है। आरोपी पति से पुलिस पूछताछ करेगी। वह चरस कहां से लेकर आता है, यह भी पता किया जाएगा।