{"_id":"67211aebc300d257e60f7b57","slug":"newborn-found-abandoned-near-canal-bridge-in-timanpura-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-126385-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तिमनपुरा में नहर पुल के पास लावारिस मिली नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तिमनपुरा में नहर पुल के पास लावारिस मिली नवजात
Tue, 29 Oct 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
कुरावली में नवजात को गोद में लिए एएचटी यूनिट की पदाधिकारी।
- फोटो : कुरावली में नवजात को गोद में लिए एएचटी यूनिट की पदाधिकारी।
कुरावली। पानी भरने गई महिला को हैंडपंप के पास लावारिस अवस्था में मिली नवजात की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा नवजात को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम तिमनपुरा में नहर पुल के निकट बाबा गोपाल गिरी का आश्रम है। रविवार की शाम को गांव की ही महिला अनीता पत्नी बृजेश कुमार आश्रम के निकट लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई तो उसने पास में ही उसने एक नवजात की रोने आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो एक नवजात लावारिस अवस्था में कपड़ों में लिपटी रो रही थी। अगल-बगल किसी को न देखकर महिला नवजात को लेकर अपने घर आ गई। महिला तथा उसके परिजन ने नवजात के परिजनों की खोज की तो कोई जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद महिला द्वारा 112 डायल पर सूचना दी गई। डायल 112 पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौहान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) यूनिट और बाल कल्याण समिति को जानकारी दी गई। एएचटी यूनिट के डॉक्टर महेश भारद्वाज उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, सोहनवीर, संजय सिंह, श्यामवीर सिंह, नेहा प्रीति यादव द्वारा जांच की गई। इसके बाद नवजात को बाल कल्याण समिति भेज दिया गया।