{"_id":"669a1e57c52dd43c2e0fb515","slug":"newborn-baby-left-in-cow-s-trough-villagers-informed-police-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वो कौन है निर्दयी मां...गाय की नाद में छोड़ गई नवजात बच्चा, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वो कौन है निर्दयी मां...गाय की नाद में छोड़ गई नवजात बच्चा, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
Fri, 19 Jul 2024 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:35 PM IST
सार
गाय की नाद में नवजात बच्चा कहां से आया किसी को जानकारी नहीं है। सुबह-सुबह ग्रामीणों ने जब इसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। गांव का ही एक किसान फिलहाल इस बच्चे को अपने घऱ ले आया है।
विज्ञापन
नवजात बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सहावर तहसील क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में शुक्रवार सुबह के समय ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव में गाय के चारे की नाद में एक नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ मिला। शिशु पूरी तरह से स्वस्थ है।
गांव का एक व्यक्ति बच्चे को अपने घर ले गया है। सवाल है कि आखिर किस मां की कोख से बच्चा पैदा हुआ और क्यों उसने बच्चे को गाय की नाद में छोड़ दिया।
मामले की जानकारी सहावर एसडीएम कोमल पंवार को मिली, तो अब तहसील के लेखपाल को गांव भेजा गया है। वहीं चाइल्ड हेल्पाइन की टीम को सूचना दी गई है। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बच्चे को लेकर आएगी और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल यह मामला चर्चाओं में है। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करता है।