{"_id":"5daabaff8ebc3e93a45fe09a","slug":"newborn-baby-found-in-bushes-near-canal-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नहर किनारे झाड़ियों में मिला लावारिस नवजात, चीखों ने झकझोरा ग्रामीणों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नहर किनारे झाड़ियों में मिला लावारिस नवजात, चीखों ने झकझोरा ग्रामीणों का दिल
Sat, 19 Oct 2019 01:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर लोगों का कलेजा कांप गया। अडींग नहर के समीप झाड़ियों में लावारिस नवजात शिशु मिला है। पुलिस ने उसे सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग के कुछ लोग शनिवार तड़के खेतों की ओर जा रहे थे, तभी नवजात शिशु के चीखने की आवाज सुनकर उनके कदम रुक गए। आवाज नहर किनारे झाड़ियों से आ रही थी, जब लोगों ने वहां जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें- शहादत देकर विजयभान ने बचाई साथियों की जान, बांग्लादेश के 'कायरों' ने किया था पीठ पर वार
विज्ञापन
वहां एक कपड़े में लिपटा नवजात शिशु रो रहा था। स्थानीय निवासी रवि चौधरी ने बताया कि रात के समय किसी ने नवजात को यहां फेंका है। सुबह जब उसकी चीखें सुनी तो ग्रामीणों को इस बात की खबर हुई। उन्होंने इलाका पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos
जिला अस्पताल रेफर किया
मौके पर पहुंची पुलिस नवजात को गोवर्धन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। चिकित्सक सचिन कुमार ने बताया कि नवजात ने कुछ घंटे पहले ही जन्म लिया है। फिलहाल वो स्वस्थ है। फिर भी उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।
नवजात शिशु लड़का है। उसे झाड़ियों में किसने फेंका है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना ने ग्रामीणों का दिल झकझोर दिया है। उनका कहना है कि नवजात को झाड़ियों में फेंकने वाले कितने निर्दयी होंगे कि उन्हें तनिक भी दया नहीं आई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें