फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Year will arrive in Gajalakshmi Rajyoga

Agra News: गजलक्ष्मी राजयोग में होगा नववर्ष का आगमन

Mon, 01 Jan 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
New Year will arrive in Gajalakshmi Rajyoga
कासगंज। नव वर्ष 2024 गज लक्ष्मीराज योग में शुरू होने जा रहा है। नए साल का सूर्य मघा नक्षत्र में उदित होने जा रहा है। नए साल में बनने वाले योग एवं ग्रहों की चाल को ज्याेतिष काफी शुभ मान रहे हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य मुकुंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि देवगुरु बृहस्पति अभी तक उल्टी चाल चल रहे थे, लेकिन वे 31 दिसंबर को सीधी चाल चलने लगे। गुरु मेष राशि में मार्गी हो गए। देव गुरु के मार्गी हो जाने से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो गया। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गज लक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के निर्माण से सभी 12 राशियों के लिए शुभ परिणाम मिलता है। इसके साथ ही 31 दिसंबर को ही मघा नक्षत्र लग गया। यह नक्षत्र एक जनवरी को सुबह 8.36 बजे तक रहेगा। यह नक्षत्र काफी अच्छा माना गया है। इस नक्षत्र को काफी शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक पर पितरों का अशीर्वाद रहता है। राजा के समान धन, वैभव, सुख की प्राप्ति होती है। ग्रहों के राजकुमार बुध 2 जनवरी को मार्गी हो जाएंगे। वहीं 7 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य 15 जनवरी को रात्रि 2.43 बजे धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे इस दिन मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। शुक्र देव 18 जनवरी को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 16 जनवरी को मंगल धनु राशि में उदित होंगे। जबकि शनिदेव का पूरे साल राशि परिवर्तन नहीं होगा। वे अपनी राशि कुंभ में ही विराजमान रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed