फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Year bathed in faith: 2 lakh devotees gathered to have darshan of Brahmalal Maharaj

आस्था में नहाया नया साल: ब्रह्मलाल महाराज के दर्शन के लिए उमड़े 2 लाख श्रद्धालु

Fri, 02 Jan 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
New Year bathed in faith: 2 lakh devotees gathered to have darshan of Brahmalal Maharaj
बाह। प्राचीन संस्कृति एवं धर्म के प्रति भक्तों की बृहस्पतिवार को बटेश्वर में श्रद्धा ऐसी थी कि मानो नया साल आस्था में नहाया हो। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी का दावा है कि करीब 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलालजी महाराज का दर्शन-पूजन किया है।
विज्ञापन




बटेश्वर में दर्शन-पूजन के लिए जिले के विभिन्न गांवों के अलावा दिल्ली, मुरैना, धौलपुर, भिंड, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी जिलों के श्रद्धालु पहुंचे। कोहरे की धुंध के बीच सुबह तड़के 4 बजे से बटेश्वर में श्रद्धालु उमड़ने शुरू हो गए थे। सुबह 6 बजने तक ब्रह्मलाल मंदिर के प्रवेश द्वार पर 300 मीटर लंबी लाइन लग गई। सांझ ढले तक श्रद्धालु लाइन में लगे रहे। मंदिर में प्रवेश के लिए 2 से 3 घंटे तक जूझना पड़ा। मंदिर में घंटों की घनघनाहट एवं हरहर बम बम के जयघोष के साथ ब्रह्मलाल महाराज का यमुना जल और बेल पत्र से पूजन किया। श्रद्धालुओं ने परिवार के कल्याण की कामना के लिए मंदिर में दीपदान किया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया। ब्रह्मलाल जी मंदिर में भीड़ अधिक होने की वजह से महिला श्रद्धालुओं ने शिव-पार्वती को पूजकर अपने सौभाग्य एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मोटेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, जागेश्वर मंदिर, पातालेश्वर मंदिर में अनुष्ठान कराए। श्रद्धालुओं ने नंदी के कान फूंक कर अपनी मन्नत ब्रह्मलाल महाराज से मांगी।
विज्ञापन


वहीं, नये साल पर बटेश्वर में आस्था का सैलाब उमड़ने की पुलिस प्रशासन को उम्मीद नहीं थी। तीर्थ स्थल ट्रस्ट ने जरूर मंदिर के बाहर बैरीकेडिंग करा दी थी। जिससे श्रद्धालुओं को सहूलियत भी हुई। लेकिन पुलिस ने यातायात को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया। नतीजतन बड़े वाहन भी बटेश्वर के मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंच गए। दोपहर बाद मंदिर मार्ग पर जाम लग गया। जाम ऐसा लगा कि श्रद्धालुओं का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। जाम खुलवाने में पुलिस को करीब 2 घंटे लगे। इस दौरान श्रद्धालु अपने बच्चों को लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed