फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New waterworks will be built in Yamunapar with Rs 413 crore 50 lakh liters of water will be supplied

Agra: यमुनापार में 413 करोड़ से बनेगा नया वाटरवर्क्स, 50 लाख लीटर पानी की होगी आपूर्ति

Sun, 17 Mar 2024 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 10:09 AM IST
सार

यमुना जल को शोधित कर तीन लाख लोगों की प्यास बुझाई जाएगी। नये वाटरवर्क्स के लिए 58.78 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
New waterworks will be built in Yamunapar with Rs 413 crore 50 lakh liters of water will be supplied
पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के यमुनापार क्षेत्र में 413 करोड़ रुपये से नया वाटरवर्क्स बनेगा। यमुना नदी के पानी को शोधित कर तीन लाख लोगों की प्यास बुझाई जाएगी। शुक्रवार को नए वाटरवर्क्स निर्माण के लिए 58.78 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई। नए वाटरवर्क्स से करीब 55 एमएलडी यानी पांच करोड़ 50 लाख लीटर पानी की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने नए वाटरवर्क्स का प्रस्ताव रखा। जल निगम ने कार्य योजना बनाई। सिकंदरा स्थित एमबीबीआर तकनीक से यमुनापार के लिए पोइया पर एमबीबीआर प्लांट के माध्यम से जलापूर्ति की योजना बनी। जिसमें यमुना के पानी को एमबीबीआर तकनीक से नए वाटरवर्क्स में शोधित करने के बाद भूमिगत जलाशयों के जरिए क्षेत्र में सप्लाई किया जाएगा। ट्रांस यमुना फेज-एक, दो के अलावा नारायच, फाउंड्री नगर, मंडी समिति, रामबाग व अन्य क्षेत्रों को पानी मिलेगा। 55 एमएलडी में पांच एमएलडी यानी 50 लाख लीटर पानी प्रतिदिन एत्मादपुर क्षेत्र में आपूर्ति होगी।
विज्ञापन


इन इलाकों को मिलेगा पानी
नया वाटरवर्क्स बनने से ट्रांस यमुना फेज-एक व दो के अलावा कछपुरा, नाई की सराय, भगवती बाग, सीता नगर, शाहदरा, नाराइच, प्रकाश नगर, नवलगंज, टेढ़ी बगिया आदि क्षेत्रों में 55881 घरों को पानी मिलेगा। करीब तीन लाख लोगों की प्यास बुझेगी। 11 भूमिगत जलाशय से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाएगी। चार पंपिंग स्टेशन बनेंगे। 268 किमी. डिस्ट्रीब्यूशन लाइन और 7.77 किमी राइजिंग मेन लाइन बिछेगी। 41.39 किमी लंबी फीडर लाइन होगी। नया वाटरवर्क्स स्कॉडा सिस्टम पर आधारित होगा। जो स्वचलित जल शोधन एवं आपूर्ति प्रणाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 करोड़ से लगाए थे मीठे पानी के ट्यूबवेल
यमुनापार में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए 2010-11 में मीठे पानी के ट्यूबवेल लगाए गए थे। 33 करोड़ रुपये की लागत से नाई की सराय में 16 ट्यूबवेल लगे। जिनसे टेढ़ी बगिया आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है। कई ट्यूबवेल का पानी खारा हो गया है। कई ट्यूबवेल खराब पड़े हैं। ऐसे में नए वाटरवर्क्स से लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed