फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New order regarding Taj's yellow zone now autos and e-rickshaws will not run here on weekends

Taj Mahal: ताज के यलो जोन को लेकर नया आदेश, अब यहां सप्ताहांत में नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा

Wed, 11 Dec 2024 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 09:34 AM IST
सार

ताजमहल के यलो जोन में अब सप्ताहांत में ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे। टूरिस्ट वाहनों के लिए भी अलग से पिकअप और ड्रॉप पॉइंट बनेंगे। 
 

विज्ञापन
New order regarding Taj's yellow zone now autos and e-rickshaws will not run here on weekends
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के यलो जोन में पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए यातायात पुलिस ने नई योजना बनाई है। टूरिस्ट वाहनों के लिए अलग से पिकअप और ड्राॅप पॉइंट बनाया जाएगा। सप्ताहांत पर ई-रिक्शा और ऑटो को पुरानी मंडी से आरके स्टूडियो की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि पुरानी मंडी पर पर्यटकों के वाहन रुकते हैं। पर्यटकों को उतारने के बाद ही जाते हैं। शनिवार और रविवार को पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है। इससे जाम लग जाता है। आरके स्टूडियो बैरियर के पास तक ई-रिक्शा और ऑटो के जाने से भी समस्या होती है। अब सप्ताहांत में पुरानी मंडी पर ही मेट्रो स्टेशन के पास टूरिस्ट वाहनों को रोक दिया जाएगा। यहां बैरियर लगाए जाएंगे। जिस स्थान पर वाहन रुकेंगे वहां पर ट्रैफिक कोन लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एक कतार में वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। शनिवार और रविवार को तांगा स्टैंड, आरके स्टूडियो बैरियर, हनुमान पार्क और मदरसे पर पुलिस की ड्यूटी लगेगी। ई-रिक्शा और ऑटो को पुरानी मंडी से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गाैरव ने बताया कि टूरिस्ट वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल के आखिरी 10 दिन पर्यटकों की संख्या अधिक रहेगी
आम दिनों में ताजमहल और आगरा किला आने वाले पर्यटकों की संख्या 15 से 18 हजार रहती है। शनिवार और रविवार को यह संख्या 25 से 30 हजार तक हो जाती है। दिसंबर के आखिरी 10 दिन 40 से 45 हजार तक पर्यटक रोजाना आते हैं। ऐसे में फतेहाबाद मार्ग, यमुना किनारा, सिकंदरा आदि मार्ग पर भी यातायात पुलिस की डयूटी बढ़ाई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed