{"_id":"5ef9bae48ebc3e42c3174e06","slug":"new-isolation-ward-not-ready-in-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 1.31 करोड़ रुपये मिले फिर भी 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 1.31 करोड़ रुपये मिले फिर भी 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार नहीं
Mon, 29 Jun 2020 03:27 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Jun 2020 03:27 PM IST
सार
- हाल ही में तीन करोड़ रुपये हुए हैं मंजूर, उपकरणों की खरीद को पहली किस्त मिल चुकी है
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जुलाई में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने की आशंका जताते हुए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं बढ़ाने की बात की जा रही है, लेकिन 100 बेड का नया आइसोलेशन वार्ड अभी तक नहीं बन पाया है। ऐसे में 100 से अधिक गंभीर मरीज आए तो उन्हें भर्ती करने के लिए स्पेशल वार्ड तक नहीं है।
विज्ञापन
शासन ने एसएन मेडिकल कॉलेज में एक और 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए दो महीने पहले निर्देशित किया था। बाल रोग विभाग की इमारत में यह वार्ड बनाया जा रहा है, यहां से बाल रोग सर्जरी विभाग में शिफ्ट भी हो गया है।
विज्ञापन
वार्ड में देरी होने पर बीते दिनों एसएन के निरीक्षण को आए विशेष अधिकारी को कॉलेज प्रशासन ने वेंटिलेटर, एसी, बाइपैप मशीन समेत अन्य उपकरण की कमी बताई थी, इस पर शासन ने तीन करोड़ रुपये मंजूर कर दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
पहली किस्त के तौर पर 1.31 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए। लेकिन अभी भी नया वार्ड बनाने का कार्य धीमा चल रहा है। यहां आईसीयू भी अभी तैयार नहीं हुआ। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि उपकरण की खरीद हो गई है, इनको स्थापित किया जा रहा है। अगले सप्ताह में वार्ड तैयार हो जाएगा।
वार्ड में ये होंगी व्यवस्थाएं
- 12 वेंटिलेटर युक्त आईसीयू
- मरीजों के लिए 100 बेड
- संक्रमित गर्भवती के प्रसव को लेबर रूम
- संक्रमित मरीज की सर्जरी को ऑपरेशन थिएटर
- किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस सेंटर
वार्ड में ये होंगी व्यवस्थाएं
- 12 वेंटिलेटर युक्त आईसीयू
- मरीजों के लिए 100 बेड
- संक्रमित गर्भवती के प्रसव को लेबर रूम
- संक्रमित मरीज की सर्जरी को ऑपरेशन थिएटर
- किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस सेंटर